बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की गर्लफ्रेंज यूलिया वंतूर पहले से शादीशुदा है. बता दें कि यूलिया ने रोमानिया के सुपरस्टार मारियस मोगा से शादी रचाई थी लेकिन बाद में इनका तलाक हो गया.

हाल ही में यूलिया की अपने एक्स हसबेंड संग कई तस्वीरें पर वायरल हो रही हैं जिसमें वह अपने पति तो किस करती नजर आ रही हैं.

खबरों की मानें तो इस साल के अंत तक अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं. यही वजह है कि सलमान अब कहीं भी पब्लिकली यूलिया के साथ जाने में हिचकिचाते नहीं हैं. लेकिन इनदिनों वायरल हो रही इन तस्वीरों के बाद भी क्या सलमान यूलिया से शादी करेंगे ये एक बड़ा सवाल है.

हाल ही में सलमान अपनी प्यारी दोस्त की रिसेप्शन में भी यूलिया को साथ लेकर गए थे, इतना ही नहीं उन्होंने शाहरुख और अभिषेक से यूलिया को इंट्रोड्यूज भी कराया था. शादी की अफवाहों के चलते इस रिसेप्शन में सभी की नजरें इस जोड़ी पर टिकी थीं.