scorecardresearch
 

कोर्ट ने गोडसे पर बन रही फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई

पुणे की एक अदालत ने गुरुवार को एक दीवानी मामले में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर बन रही एक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

पुणे की एक अदालत ने गुरुवार को एक दीवानी मामले में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर बन रही एक फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी.

याचिका में आरोप लगाया गया था कि यह फिल्म ‘लोगों को उकसा सकती है.’ दीवानी मजिस्ट्रेट केएम पिंगले ने केवल एक पक्ष की मौजूदगी में आदेश पारित किया क्योंकि प्रतिवादी नोटिस के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए.

सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत पाटिल ने याचिका दायर करके अखिल भारतीय हिन्दू महासभा द्वारा बनाई जा रही फिल्म पर पाबंदी की मांग की थी. फिल्म का नाम रखा जाने का प्रस्ताव है.

यह फिल्म 30 जनवरी 2015 को रिलीज होनी थी लेकिन यह अभी तक प्रदर्शित नहीं हुई है.

- इनपुट भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement