scorecardresearch
 

PM मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचा बॉलीवुड, नजर आए रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, रोहित शेट्टी

बॉलीवुड सितारों ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की. इससे पहले प्रधानमंत्री प्रोड्यूसरों से मिल चुके हैं. पीएम ने उनसे फिल्म उद्योग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी. इस मुलाकात के बाद सरकार ने फिल्म के टिकटों पर जीएसटी घटा दी थी.

Advertisement
X
फिल्म सितारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
फिल्म सितारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट और वरुण धवन जैसे बॉलीवुड सितारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे. यह बैठक तब हो रही है, जब कुछ सप्ताह पहले प्रधानमंत्री ने बॉलीवुड प्रोड्यूसरों से मुलाकात की और उनसे फिल्म उद्योग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. इस मुलाकात के बाद ही सरकार ने फिल्म की टिकटों पर जीएसटी घटा दी थी.

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री के साथ फिल्म उद्योग के लोगों की गुरुवार को बैठक हो रही है, जिसमें कलाकार भी शामिल हैं.’’ हालांकि उन्होंने बैठक के एजेंडे का खुलासा नहीं किया. 

View this post on Instagram

A post shared by (@viralbhayani) on

View this post on Instagram

A post shared by (@viralbhayani) on

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक फिल्म निर्माता करण जौहर ने आयोजित की है. फिल्म उद्योग के प्रतिनिधिमंडल में निर्देशक और कलाकार शामिल हैं. प्रतिनिधिमंडल में निर्देशक रोहित शेट्टी, राजकुमार राव, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल हैं.

प्रधानमंत्री के साथ 19 दिसंबर को हुई बैठक की सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर आलोचना हुई थी कि पैनल में कोई भी महिला प्रतिनिधि नहीं थी. इसके बाद पैनल में आलिया और भूमि को शामिल किया गया.  पैनल में कोई महिला शामिल ना करने को लेकर अभिनेता-प्रोड्यूसर अजय देवगन, अक्षय कुमार, करण जौहर, सिद्धार्थ राय कपूर, रितेश सिद्धवानी और अन्य की जमकर आलोचना की थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement