scorecardresearch
 

Film Wrap: सलमान के खिलाफ FIR के आदेश, केसरी का फर्स्ट लुक आया

फिल्म और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ. 

Advertisement
X
सलमान खान
सलमान खान

फिल्म और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ. 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. मुजफ्फरपुर की CJM कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दि‍या है. सलमान पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है.

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का पहला लुक जारी किया गया है. इसे सारागढ़ी दिवस के मौके पर दर्शकों के बीच लाया गया. अक्षय ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा "सारागढ़ी के शहीदों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि. आज मेरी पगड़ी भी केसरी जो बहेगा मेरा वो लहू भी केसरी, और मेरा जवाब भी केसरी."

बिग बॉस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट के हाई वोल्टेज ड्रामा को देखकर अक्सर शो के स्क्रि‍प्टेड होने के आरोप लगते आए हैं. कई  कंटेस्टेंट शो से बाहर जाने के बाद इस पर बयान भी  दे चुके हैं. बिग बॉस की दो एक्स कंटेस्टेंट ने हाल ही में शो के स्क्र‍िप्टेड होने को लेकर हुए सवालों के जवाब दिए हैं. आइए जानते हैं किसने क्या कहा...

Advertisement

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं. ये दूसरा बड़ा सीरियल है जिस पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगाया जा रहे है. लोग इसे बंद करने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर शो को ट्रोल किया जा रहा है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिनती बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में होती है जिन्होंने अपनी प्रतिभा से मुकाम हासिल किया. हालांकि उन्होंने जिस तरह शुरुआत की थी, किसी को लगा नहीं होगा कि ये एक्टर कभी अभिनय और शोहरत के शीर्ष पर होगा. एक इंटरव्यू में नवाज ने अपने करियर और फ़िल्मी दुनिया को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने यह भी कहा कि वो फिल्मी दुनिया के चकाचौंध की बिल्कुल भी परवाह नहीं करते.

Advertisement
Advertisement