scorecardresearch
 

सुनील शेट्टी के पिता की डेथ, लंबे समय से थे बीमार

सुनील शेट्टी का परिवार शोक में है. लंबी बीमारी के बाद 93 साल की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया.

Advertisement
X
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी के पिता का मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बुधवार तड़के निधन हो गया. वह 93 साल के थे और काफी समय से बीमार थे. सुनील अपने पिता के काफी करीब बताए जाते हैं.

इस खबर के बाद से शेट्टी परिवार शोक में है. बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा. दरअसल, सुनील की बेटी अथिया विदेश में शूटिंग कर रही हैं. इसलिए उनके लौटने का इंतजार किया जाएगा.


बताया जा रहा है कि पिता की बीमारी को देखते हुए सुनील ने घर पर ही उनके लिए हॉस्पिटल जैसी व्यवस्था करवाई थी. वह उनके काफी करीब थे और उनकी देख-रेख में कोई कमी भी नहीं छोड़ना चाहते थे.


हाल ही में सुनील ने अपनी मम्मी के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर की थी-

Advertisement

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty) on

बता दें कि सुनील की बेटी अथिया शेट्टी ने 2015 में 'हीरो ' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में अथिया के साथ सूरज पंचोली नजर आए थे. वहीं चर्चा ये भी है कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान भी जल्द बॉलीवुड में एंट्री लेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement