scorecardresearch
 

इस हीरो की वाइफ के साथ रोमांस करते नजर आएंगे रणबीर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही संजय दत्त की बायोपिक में लीड रोल में नजर आएंगे और अब खबरें हैं कि संजय की पत्नी मान्यता दत्त के रोल में एक्ट्रेस और मनोज बाजपेयी की पत्नी नेहा नजर आएंगी.

Advertisement
X
रणबीर कपूर और मनोज बाजपेयी
रणबीर कपूर और मनोज बाजपेयी

संजय दत्त की बायोपिक आजकल खूब चर्चा में है वजह है इसकी स्टारकास्ट. संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं इस फिल्म में बाकी के किरदारों का चुनाव अभी किया जा रहा है. खबरों के मुताबिक फिल्म में मान्यता दत्त का किरदार नेहा बाजपेयी प्ले करेंगी.

बता दें नेहा, बॉलीवुड एक्ट्रेस है और एक्टर मनोज बाजपेयी की पत्नी है और आखिरी बार वह बड़े पर्दे पर संजय गुप्ता की फिल्म 'एसिड फैक्ट्री' में नजर आईं थीं.

सूत्रों के अनुसार फिल्‍म में वैसे तो अनुष्‍का का किरदार छोटा होगा लेकिन यह रोल काफी दमदार होगा. फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि अनुष्‍का का इस फिल्‍म में रोल क्‍या होगा. इस रोल को लेकर अनुष्‍का खासा उत्‍साहित हैं.

बता दें कि इस फिल्‍म में संजय दत्‍त के पिता सुनील दत्‍त का किरदार परेश रावल निभाने वाले हैं. फिल्‍म में सोनम कपूर भी हैं. फिलहाल उनके किरदार का खुलासा नहीं किया है.

Advertisement


एक्ट्रेस नेहा ने साल 1998 में बॉबी देओल की फिल्म 'करीब' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद नेहा तक 'होगी प्यार की जीत'(1999), 'फिजा'(2000), 'एहसास- दि फीलिंग'(2001), 'राहुल'(2001), 'मुस्कान'(2004), 'करम'(2005), 'कोई मेरे दिल में है'(2005) और 'एसिड फैक्ट्री' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

Advertisement
Advertisement