scorecardresearch
 

बिग बॉस की Ex कंटेस्टेंट दलजीत कौर ने खरीदी लग्जरी कार, फोटो शेयर कर कही ये बात

दलजीत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नई लग्जरी कार के साथ फोटो शेयर की है. फोटो में दलजीत और उनके बेटे नई कार के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement
X
दलजीत कौर
दलजीत कौर

बिग बॉस 13 से निकलने के बाद टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. दलजीत बिग बॉस से सबसे पहले बाहर आई थीं. अब शो से बाहर आने के बाद दलजीत कौर ने एक नई लग्जरी कार खरीदी है. दलजीन नई गाड़ी खरीदकर बेहद खुश और एक्साइटेड हैं.

दलजीत ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी नई लग्जरी कार के साथ फोटो शेयर की है. फोटो में दलजीत और उनके बेटे नई कार के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

दलजीत ने लिखा ये किया इमोशनल नोट-

दलजीत ने फैन्स को कार खरीदने की गुड न्यूज देने के साथ एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है. दलजीत ने लिखा, 'कुछ सपनों को सच होने में थोड़ा समय लगता है. ब्रेक फेल होने और एक दशक का समय गुजारने के बाद आज मुझे अपनी पुरानी कार को भारी दिल से अलविदा कहना पड़ा. ताकि अपनी लाइफ के इस फेज में नई कार को हिस्सा बना सकूं. इस खुशी और सक्सेस के लिए बाबा जी का जितना भी शुक्रिया अदा करूं वो कम है.'

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@kaurdalljiet) on

ऐसी थी दलजीत की बिग बॉस की जर्नी-

बिग बॉस में दलजीत कौर यूं तो शो से सबसे पहले आउट हो गई थीं. लेकिन अपनी छोटी सी जर्नी में वो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं. बिग से दलजीत के एलिमिनेट होने  पर फैन्स ने सोशल मीडिया पर शो को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी.

शो में दलजीत की रश्मि देसाई, देवोलीना और आरती सिंह के साथ अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी. उन्होंने टास्क में भी काफी अच्छा परफॉर्म किया. अब देखना ये दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के बाद दलजीत किस शो में नजर आएंगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement