scorecardresearch
 

Viral: बेस्टी करीना कपूर खान-अमृता अरोड़ा का बॉक्सिंग वीडियो

एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हैं. वर्क आउट के लिए भी दोनों साथ में जाती हैं. अब उनका साथ में वर्क आउट करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. 

Advertisement
X
अमृता अरोड़ा और करीना कपूर खान
अमृता अरोड़ा और करीना कपूर खान

एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हैं. दोनों के साथ में पार्टी के फोटोज आए दिन सामने आते रहते हैं. वर्क आउट के लिए भी दोनों साथ में जाती हैं. अब उनका साथ में वर्क आउट करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो बॉक्सिंग प्रेक्टिस करती नजर आ रही हैं. उनका ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.

एक्ट्रेस का ये वीडियो उनके ट्रेनर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- @amuaroraofficial and @therealkareenakapoor looking like kickboxers already. एक साथ काम करना सपनों को सच करता है. ये दोनों साथ में पंचिंग और किकिंग कर रहे हैं. "इससे पहले भी दोनों का जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. अमृता ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा - क्या हमें एक वर्कआउट डायरी शुरू करनी चाहिए?

Advertisement

बता दें कि करीना कपूर सोशल मीडिया पर नहीं हैं. लेकिन उनके वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर छाए रहते हैं. एक इंटरव्यू में करीना ने कहा भी था- भले ही मैं  सोशल मीडिया पर नहीं हूं लेकिन इसके बावजूद मैं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड होती हूं. मुझे अपना सोशल मीडिया अकाउंट बनाने की जरुरत ही नहीं है. मैं वैसे भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हूं.

View this post on Instagram

A post shared by (@drewnealpt) on

View this post on Instagram

A post shared by (@amuaroraofficial) on

View this post on Instagram

A post shared by (@amuaroraofficial) on

View this post on Instagram

A post shared by (@amuaroraofficial) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना इन दिनों फिल्म गुड न्यूज़ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में अक्षय उनके अपोजिट रोल में हैं. अक्षय और करीना के अलावा कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी नज़र आएंगे. इसके अलावा करीना, करण जौहर की फिल्म तख्त का भी हिस्सा हैं. इस पीरियड ड्रामा फिल्म में करीना के अलावा विकी कौशल, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे नज़र आएंगे. वहीं अमृता अरोड़ा ने काफी समय से बॉलीवुड से दूरी बनाई हुई है.  

Advertisement
Advertisement