बाहुबली फेम प्रभास, साहो फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. फिलहाल फिल्म की शूटिंग की चल रही है. इस फिल्म को तेलुगु और तमिल के अलावा हिंदी भाषा में शूट किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास दक्षिण के भाषाओं में निपुण हैं वहीं उनको हिंदी भाषा को लेकर दिक्कतें हो रही हैं. इन दिनों प्रभास हिंदी सीखने के लिए स्पेशल क्लास ले रहे हैं हालांकि वो हिंदी बोलना जानते हैं लेकिन इसे धाराप्रवाह नहीं बोल पाते हैं.
डीएन से बातचीत के दौरान प्रभास ने बताया, ''साहो फिल्म को पूरे देश की ऑडियंस के लिए बनाया जा रहा है. इसकी स्टोरी और सेटिंग भी इसी तरह की गई है. यह कठिन है लेकिन हिंदी मेरी पहली भाषा नहीं है. इसलिए इसके लिए बहुत तैयारी करनी पड़ी. अब मैं इस भाषा को पढ़ और लिख सकता हूं लेकिन घर पर इस भाषा को बोल नहीं बोल सकता हूं क्योंकि इसे कोई समझ ही नहीं पाएगा.''
View this post on Instagram
View this post on Instagram
प्रभास ने बताया, ''मैंने हिंदी सीखने के लिए कड़ी मेहनत की है और इसके लिए एक टीचर भी हायर किया था. मैंने इसके लिए बहुत ज्यादा होमवर्क किया है. सोनी (मेरी टीचर) ने एक महीने से ज्यादा समय तक डायलॉग के लिए स्पेशल क्लास लिया. इसका पहला शेड्यूल मेरे लिए काफी कठिन था लेकिन दूसरे शेड्यूल में थोड़ा ठीक रहा.''
गौरतलब है कि इसमें प्रभास के अलावा श्रद्धा कूपर, नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, मुरली शर्मा, अरुण विजय जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. इस फिल्म को अब तक हैदराबाद, मुंबई और अबु धाबी में शूट किया जा चुका है. फिल्म का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं. इसका बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. यह 2019 में ही 15 अगस्त को रिलीज होगी.