scorecardresearch
 

आयुष्मान-अपारशक्ति ने खेला बचपन का खेल 'आम लेलो सीलम साली', मजेदार है वीडियो

बचपन के कुछ खेल ऐसे होते हैं जो पूरी जिंदगी याद रहते हैं. हर कोई इन खेलों को याद कर खुश भी होता है और उन दिनों को याद भी करता है. ऐसा ही कुछ कर रहे हैं आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति जो अपने बचपन का एक गेम खेल रहे हैं.

Advertisement
X
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना

एक्टर आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं. दोनों ही सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियोज शेयर कर सभी का मनोरंजन करते हैं. लेकिन अब मनोरंजन का दोगुना डोज देने के लिए आयुष्मान और अपारशक्ति साथ आ गए हैं. दोनों ने एक वीडियो साथ में बनाया है जो इस समय खूब वायरल हो रहा है.

आयुष्मान-अपारशक्ति का बचपन का गेम

बचपन के कुछ खेल ऐसे होते हैं जो पूरी जिंदगी याद रहते हैं. हर कोई इन खेलों को याद कर खुश भी होता है और उन दिनों को याद भी करता है. ऐसा ही कुछ कर रहे हैं आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति जो अपने बचपन का एक गेम खेल रहे हैं. दोनों 'आम लेलो सीलम साली' नाम का गेम खेल रहे हैं. जिस अंदाज में आयुष्मान और अपारशक्ति ये गेम खेल रहे हैं उसे देख साफ समझा जा सकता है कि ये उनका फेवरेट गेम है.

Advertisement

इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए अपारशक्ति ने एक ऐसा कैप्शन दिया है कि हर कोई हंसने को मजबूर हो गया है. अपारशक्ति लिखते हैं- आम लेलो सीलम साली अगर ओलंपिक में एक गेम होता तो इन दो लड़कों का मेडल पक्का था. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को देख तो हंसी ही रहे हैं, वो अपने बचपन के गेम भी सोचने लगे हैं. ये पोस्ट सभी का दिल जीत रहा है.

View this post on Instagram

A post shared by (@aparshakti_khurana) on

वैसे अपारशक्ति को ये पता है कि इस गेम के कई सारे नाम हैं. ऐसे में उन्होंने पोस्ट में बताया है कि वो जरूर आम लेलो सीलम साली कहते हैं. लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इस गेम आम लेलो सीलम शालो कहते हैं.

कोरोना काल में कैसे होगा रोमांस

हाल ही में अपारशक्ति खुराना ने एक और फनी पोस्ट सभी के साथ शेयर की थी. उनकी नई फिल्म हेलमेट का एक सीन शेयर कर अपारशक्ति बता रहे थे कि कोरोना काल में रोमांस कैसे किया जाएगा. अपारशक्ति का वो पोस्ट खूब वायरल रहा था.

View this post on Instagram

A post shared by (@aparshakti_khurana) on

Advertisement

वर्क फ्रंट पर आयुष्मान खुराना की हाल ही फिल्म गुलाबो सिताबो रिलीज हुई थी. फिल्म में उनकी एक्टिंग को सभी ने पसंद किया था.

Advertisement
Advertisement