scorecardresearch
 

जिम में अनुष्का शर्मा का इन्टेंस वर्कआउट, वायरल हुआ ये वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को इंडिया के सबसे फिट प्लेयर्स में गिना जाता है. विराट की ही तरह उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी संजीदा रहती हैं.

Advertisement
X
अनुष्का शर्मा (Photo: Instagram)
अनुष्का शर्मा (Photo: Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को इंडिया के सबसे फिट प्लेयर्स में गिना जाता है. विराट की ही तरह उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी संजीदा रहती हैं. उनके फैन पेज से शेयर किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनुष्का काफी भारी भरकम वजन के साथ डेडलिफ्ट वर्कआउट करती नजर आ रही हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का हाल ही में विराट कोहली के साथ ICC Cricket World Cup 2019 इंग्लैंड ट्रिप से लौटी थीं. कुछ वक्त आराम के बाद वह वापस अपने रूटीन में लग गईं. शनिवार को जब बाकी लोग वीकेंड का मजा ले रहे थे तब अनुष्का शर्मा सीधे जिम जा पहुंचीं और उन्होंने जमकर वर्कआउट किया. बता दें कि वीडियो में जो वर्कआउट करती अनुष्का नजर आ रही हैं उसे काफी मुश्किल माना जाता है.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@anushkaswonder) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा पिछली बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में काम करती नजर आई थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास बिजनेस नहीं किया लेकिन इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के काम की काफी तारीफ हुई थी. अनुष्का शर्मा पिछले काफी वक्त से इंग्लैंड में ही थीं और उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में कोई भी घोषणा नहीं की है.

फिल्मफेयर से बातचीत में हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी के बारे में कहा था, "हमारी ऑडियंस हमसे इतनी ज्यादा जुड़ी हुई है जितनी इंडस्ट्री भी नहीं जुड़ी है. ऑडियंस कलाकारों को सिर्फ स्क्रीन पर देखना चाहती है. उन्हें आपकी निजी जिंदगी से कुछ मतलब नहीं है."

Advertisement
Advertisement