scorecardresearch
 

स्पाइडर मैन में पीटर पार्कर की भूमिका निभाएंगे एंड्रयू गारफील्ड

Advertisement
X


मुंबई, दो जून :भाषा: अभिनेता एंड्रयू गारफील्ड ‘स्पाइडर मैन’ की भूमिका में नजर आने वाले हैं.

तीन जुलाई 2012 में थ्री डी स्क्रीन पर आने जा रही नयी स्पाइडर मैन फिल्म में 26 वर्षीय अभिनेता पीटर पार्कर की भूमिका निभाते नजर आएंगे.

नये स्पाइडर मैन के लिए पीटर पार्कर के चुनाव के साथ ही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है. चौथी स्पाइडर मैन फिल्म से अभिनेता टोबे मगैरे बाहर हो गये हैं.

इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर महीने में शुरू होने वाली है.

‘500 डेजस ऑफ समर’ फेम मार्क बेब फिल्म में जेम्स वनडेरबिल्ट की भूमिका में दिखाई देंगी. लौरा जिसकीन और अल्वी अरद, कोलंबिया पिक्चर्स और मारवेल स्टूडियो में इस फिल्म की शूटिंग करेंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement