scorecardresearch
 

महानायक ने इंडस्ट्री में पूरे किए 50 साल, बेटे अभिषेक बच्चन ने लिखा स्पेशल नोट

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आज इंडस्ट्री में अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं. इस गोल्डन जुबली पर अभिषेक बच्चन ने अमिताभ की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है. फोटो के साथ उन्होंने पापा अमिताभ के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है.

Advertisement
X
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने आज इंडस्ट्री में अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं. इस गोल्डन जुबली पर अभिषेक बच्चन ने अमिताभ की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है. फोटो के साथ उन्होंने पापा अमिताभ के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है.  

शेयर की गई फोटो अमिताभ के डेब्यू फिल्म सात हिंदुस्तानी की है. इस फोटो में यंग नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ ने लिखा, 'सिर्फ बेटा ही नहीं बल्क‍ि एक एक्टर और फैन के तौर पर भी....हम सबको एक महानता (अमिताभ को संबोध‍ित) को देखने का अवसर मिला! इसमें बहुत कुछ प्रशंसा करने वाला, सीखने वाला और सराहने वाला है. सिनेप्रमियों की कई पीढ़‍ियों को यह बोलने मिलता है कि हम बच्चन के जमाने से हैं. फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर आपको बहुत बधाई पा. हम अब अगले 50 साल का इंजतार करते हैं. बहुत सारा प्यार'.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@bachchan) on

सात हिंदुस्तानी 1969 में रिलीज हुई थी. इसमें अमिताभ ने बिहार के एक मुस्ल‍िम कवि का रोल निभाया था. फिल्म में उनके साथ अलग-अलग धर्मों के पांच लोग भी अहम किरदार में हैं.

जब रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए अमिताभ-

वर्क फ्रंट पर इन दिनों अपने टीवी शो को होस्ट कर रहे हैं. पिछले दिनों अचानक हॉस्प‍िटल में एडमिट होने से अमिताभ के फैंस परेशान हो गए थे. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ रूटीन चेकअप के लिए नानावटी अस्पताल में भर्ती हुए थे.

View this post on Instagram

on

अमिताभ जल्द ही फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म में उन्होंने एक गुस्सैल बुढ़े व्यक्त‍ि का रोल प्ले किया है. फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement