scorecardresearch
 

आलिया भट्ट ने शेयर किया सड़क-2 का पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सड़क 2 के साथ ही आलिया भट्ट अपने पिता के निर्देशन में पहली बार काम कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है और फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है.

Advertisement
X
सड़क 2 का पोस्टर सोर्स इंस्टाग्राम
सड़क 2 का पोस्टर सोर्स इंस्टाग्राम

कोरोना वायरस के चलते कई फिल्मों की थियेटर्स रिलीज रूक गई थी जिसके बाद कई प्रोड्यूसर्स ने अपनी फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया था. महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म सड़क 2 भी एक ऐसी ही फिल्म थी जो जुलाई के महीने में थियेटर्स में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की मार के चलते फिल्म के प्रोड्यूसर्स को अपना फैसला बदलना पड़ा. इस फिल्म के साथ ही आलिया भट्ट अपने पिता के निर्देशन में पहली बार काम कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है और फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है.

आलिया भट्ट ने सड़क-2 का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'और यहां देखिए, सड़क 2, प्यार की रोड़ एक ही ऐसी रोड है जिसे आप ले सकते हैं'. इस पोस्टर में किसी भी एक्टर का चेहरा नहीं दिखाया गया है लेकिन पोस्टर में , संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर मौजूद हैं. आलिया और आदित्य इससे पहले फिल्म 'कलंक' में एक साथ काम कर चुके हैं. आलिया कंधे पर बैग लटकाए हुए हैं वही आदित्य रॉय कपूर के हाथ में गिटार मौजूद है. ये फिल्म 28 अगस्त को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@aliaabhatt) on

कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं आलिया भट्ट

गौरतलब है कि सड़क 2 विशेष फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है. ये फिल्म पहले 10 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण इस फिल्म की रिलीज टलती ही जा रही थी और कुछ समय पहले इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया गया था. इस फिल्म को 1991 में पूजा भट्ट और स्टारर फिल्म ‘सड़क’ का सीक्वल बताया जा रहा है. इस फिल्म के अलावा और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ब्रहास्त्र और के मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट तख्त का भी हिस्सा हैं.

Advertisement
Advertisement