Akshaye Khanna on The Accidental Prime Minister row फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही फिल्म पर विवाद भी तेज हो गया है. यह फिल्म पूर्व डॉ. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित है. फिल्म के कंटेट को कुछ लोग प्रोपगेंडा बता रहे हैं. अनुपम खेर फिल्म में डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार अदा कर रहे हैं और वहीं अक्षय खन्ना, संजय बारू के रोल में हैं. फिल्म पर हो रही कंट्रोवर्सी पर अक्षय खन्ना ने बातचीत की है.
अक्षय खन्ना ने कहा, "जब आप किसी राजनीतिक विषय पर फिल्म बनाते हैं तो यह सामान्य चीज है कि उस पर कई तरह की बातें होंगी. सच्ची घटनाओं पर बनने वाली फिल्म पर लोगों के रिएक्शन आना लाजमी है, लेकिन प्रतिक्रिया नहीं आती है तो यह निराश करने वाली बात होती. आखिर यह एक फिल्म है, कोई सुनामी या फिर भूकंप नहीं है." इस बीच गुरुवार को फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है. इसमें मनमोहन सिंह के किरदार में अनुपम खेर फीचर हैं.
अक्षय खन्ना ने कहा, फिल्म पूरी तरह से किताब The Accidental Prime Minister पर बनी है. हमने ऐसे किसी तथ्य को फिल्म में नहीं डाला है जो किताब में नहीं है. फिल्म में दिखाए गए सभी फैक्ट पहले से ही पब्लिक डोमेन में हैं. हमने बस लोगों का मनोरंजन करने की पूरी कोशिश की है. अक्षय खन्ना दिवंगत अभिनेता और बीजेपी के पूर्व सांसद विनोद खन्ना के बेटे हैं.
Know the inside of the PM v/s The Party. Watch the trailer now . Coming to cinemas on January 11.
— The Accidental Prime Minister (@TAPMofficial)
While we are dealing with the trailer issues of on , here is a small request from our team with the link. Please retweet as much as you can. Thanks.🙏
— Anupam Kher (@AnupamPKher)
बीते दिनों फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब से हटाने को लेकर अनुपम खेर ने शिकायत की थी. अनुपम का कहना था कि मूवी का ट्रेलर ट्रेंड में है, लेकिन फैंस की शिकायत है कि ये You Tube पर नजर नहीं आ रहा. एक्टर ने ट्वीट कर लिखा- ''डियर यूट्यूब, मुझे फोन और मैसेज आ रहे हैं कि देश के कई हिस्सों में यूट्यूब पर The Accidental Prime Minister trailer टाइप करने पर सर्च में कुछ नहीं दिख रहा है या फिर ट्रेलर 50वें स्थान पर है. हम नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहे थे. कृपया मदद करें.''
अनुपम खेर ने फैंस द्वारा भेजे गए कई स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे.
Here is the new poster of our film . Hope you all like it. Releasing on 11th Jan.🙏
— Anupam Kher (@AnupamPKher)
फिल्म के नए पोस्टर में अनुपम खेर हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं. पोस्टर पर लिखा है, "मैं मनमोहन सिंह शपथ लेता हूं." फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होगी. स्टारकास्ट कि बात करें तो इसमें अनुपम खेर के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन माथुर, बिपिन शर्मा, दिव्या सेठी, Suzanne Bernert अहम रोल में हैं. इसे विजय रत्नाकर गुट्टे ने डायरेक्ट किया है.