scorecardresearch
 

समंदर की लहरों में खेल रही हैं कटरीना, देखें क्यों Viral हुआ वीडियो

कटरीना कैफ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. कटरीना अभी मोरेक्को में फिल्म टाइगर जिंदा है कि शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे खुद कटरीना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है...

Advertisement
X
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों फिल्‍म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के लिए मोरेक्को में हैं. कटरीना अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर मोरेक्को में सर्फिंग का मजा ले रही हैं. कटरीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कटरीना ने अपना ये वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किया है. वीडियो में कटरीना जहां सर्फिंग का मजा लेती नजर आ रही हैं वहीं वह थोड़ी सी डरी हुई भी दिख रही हैं.

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

 

इसके अलावा भी कटरीना ने एक बड़ा ही फनी वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कटरीना पुशअप्‍स करती नजर आ रही हैं लेकिन उनके इस वीडियो को देखकर आप मोटिवेट नहीं बल्क‍ि हंसने पर जरूर मजबूर हो जाएंगे.

Advertisement

 

on

 

इसी के साथ कटरीना ने अपने सोशल मीड‍िया अकाउंट पर और भी कई फोटोज शेयर की हैं.

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

 

बता दें कि हाल में ही कटरीना और रणबीर कपूर की फिल्म 'जग्गा जासूस' रिलीज हुई है जिसे लोगों के मिलेजुले रिस्पांस मिल रहे हैं. 'टाइगर जिंदा है' अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित साल 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है. इस फिल्‍म में सलमान ने एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया था जबकि कटरीना फिल्म पाकिस्‍तानी एजेंट बनी थीं.

 

Advertisement
Advertisement