scorecardresearch
 

शूटिंग से पहले सारा-सुशांत की PHOTO वायरल, साथ में दिख रहे CUTE

सारा अली खान अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं. जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली लेकिन उससे पहले उनकी एक फोटो काफी वायरल हो रही है...

Advertisement
X
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग 3 सितंबर से शुरू होने जा रही है. लेकिन इससे पहले उनकी और लीड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वासरल हो रही है.

बता दें कि फिलहाल ये दोनों फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून में हैं. ऐसे में इंस्टाग्राम में बने सारा के एक फैनपेज में सारा और सुशांत की एक फोटो शेयर की गई हैं जिसमें में ये दोनों काफी क्यूट नजर आ रहे हैं.

A post shared by sara ali khan jhanvi kapoor (@sara_jhanvi) on

डायरेक्टर अभिषेक कपूर की इस फिल्म में सारा एक टूरिस्ट का रोल निभाएंगी वहीं सुशांत काफी अलग अंदाज में दिखें. फिल्म साल 2018 में रिलीज की जाएगी.

Advertisement

कुछ दिन पहले ही सारा को फिल्म की टीम के साथ मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर एन्जॉय करते स्पॉट किया गया. इस मौके पर रेस्तरां के बाहर दिखीं सारा का काफी ग्लैमरस लुक में नजर आई थीं.

Advertisement
Advertisement