scorecardresearch
 

सफाईगीरी 2018: विवादों के लिए मशहूर हैं अभिजीत, बागी बताने पर दिया ऐसा जवाब

खुद के बागी होने पर अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पहली फिल्म ही बागी थी.

Advertisement
X
अभिजीत भट्टाचार्य
अभिजीत भट्टाचार्य

मुंबई में इंडिया टुडे के सफाईगीरी समिट में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने शिरकत की. खुद को बागी बताए जाने पर अभिजीत ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी पहली फिल्म ही बागी थी.

क्या आप हमेशा से एक बागी रहे थे? अभिजीत ने इस सवाल के जवाब में कहा कि सबसे पहले तो थे शब्द हटा दीजिए. बहुत दिनों में कई लोग 'थे' वर्ड हो जाएंगे लेकिन हमारी आवाज रहेगी. आज के गानों के हीरो के बारे में कौन जानता है? लेकिन लोग ये जानते हैं कि ये किशोर कुमार का गाना है, ये रफी साहब का है. आज भी हर कोई लता के गाने पहचानता है.

अभिजीत ने कहा, 'बागी मेरी पहली फिल्म थी जिसमें सलमान खान हीरो थे. जहां से मैं बागी बना. उसके बाद तो मैं खिलाड़ी बन गया. फिर बादशाह भी बना. फिर बॉस भी बना. फिर धड़कन भी बना.'

Advertisement

विवादों में रहने के सवाल पर ने कहा, 'मैं अगर कंट्रोवर्सी करता हूं तो फिर चंद्रशेखर आजाद गांधी, भगत स‍िंह ये सब उसी में आते हैं. हर चीज में एक रिवॉल्यूशन होती है. जिसको जो नहीं जमता है, उसे वे कंट्रोवर्सी का नाम दे देते हैं.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement