‘रोबोट’ नामक फिल्म में भूमिका निभाने वाले रजनीकांत एक बार फिर रोबोट बन रहे हैं. इस बार वह शाहरख खान की फिल्म रा वन में ‘चिट्टी’ नामक रोबोट का किरदार निभाएंगे.
इस विज्ञान फंतासी फिल्म में रजनीकांत एक छोटी सी भूमिका में नजर आनेवाले हैं और अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दरकिनार कर उन्होंने रविवार को ही इसके लिए शूटिंग की है.
शाहरख ने संवाददाताओं से कहा कि रजनी सर चिट्टी के अवतार में नजर आएंगे. वह यहां पर शूटिंग के लिए आए थे. उनको देखना काफी सुखदायक था. हम सभी अभिभूत थे.