scorecardresearch
 

कैटरीना ने किया रणबीर की फिल्म से किनारा

फिलहाल ‘एक था टाइगर’ और शाहरुख खान के साथ आदित्य चोपड़ा की अनाम फिल्म की शूटिंग में व्यस्त कैटरीना ने समय की कमी के चलते करण जौहर की फिल्म करने से मना कर दिया है.

Advertisement
X
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ

फिलहाल ‘एक था टाइगर’ और शाहरुख खान के साथ आदित्य चोपड़ा की अनाम फिल्म की शूटिंग में व्यस्त कैटरीना ने समय की कमी के चलते करण जौहर की फिल्म करने से मना कर दिया है.

 

करण जौहर की अगली फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. इस फिल्म में ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ और ‘राजनीति’ जैसी हिट फिल्मों में कैटरीना के सहकलाकार रहे रणबीर मुख्य भूमिका में हैं.

 

सूत्रों के मुताबिक अपने करीबी मित्र करण जौहर की फिल्म के लिए समय निकालने की जगह कैटरीना ने अपने पुराने वादे निभाने को ज्यादा तरजीह दी है.

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो देखने के लिए जाएं पर.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement