scorecardresearch
 
Advertisement
साउथ सिनेमा

राघव जुयाल का खूनी अवतार, भूल जाएंगे एनिमल, 'द पैराडाइज' ने उड़ाए होश

The Paradise teaser
  • 1/8

मेकर्स ने नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' का मचअवेटेड टीजर रिलीज कर दिया है. श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म झुग्गी-बस्तियों की डार्क और इंटेंस दुनिया की झलक दिखाती है. सुपरस्टार इसमें 'जडल' नाम के एक रफ और खूंखार आदिवासी नेता की भूमिका में नजर आएंगे. (Photo: YT/Saregama Music)
 

The Paradise teaser
  • 2/8

फिल्म में उनका मुकाबला मुख्य विलेन राघव जुयाल उर्फ विक्रम मलिक से होगा. हिंदी टीजर के साथ-साथ 'द पैराडाइज' की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया – 24 सितंबर, 2026.  (Photo: YT/Saregama Music)

The Paradise teaser
  • 3/8

वीडियो में नानी के एक वेश्या के बेटे के तौर पर सफर को दिखाया गया है, जिसमें रॉ इमोशन्स और एक्शन सीक्वेंस के साथ एक बेहतरीन एंटरटेनर की झलक मिलती है. खून-खराबे वाले इस टीज़र में नानी एक नए लुक में दिखे, जिसमें उनके अंदर बदले की आग, संघर्ष और जिंदा रहने की जद्दोजहद साफ झलक रही है.  (Photo: YT/Saregama Music)

Advertisement
The Paradise teaser
  • 4/8

बता दें कि बॉलीवुड स्टार राघव जुयाल के लुक ने टीजर में सभी को हैरान कर दिया है. उनका खून-खराबे वाले लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.  (Photo: YT/Saregama Music)
 

The Paradise teaser
  • 5/8

फिल्म किल के बाद अब उनका पैराडाइज में किलर अवतार देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटमेंट है. उनका ये अवतार ऐसे समय आया है, जब हाल ही में बतौर सोलो लीड एक्टर पहली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है.  (Photo: YT/Saregama Music

The Paradise teaser
  • 6/8

अब फिल्म में राघव जुयाल एक खतरनाक विलन के रूप में दिखाई दे रहे हैं. शानदार विजुअल्स, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और कहानी इस बात का इशारा देते हैं कि यह फिल्म राघव के करियर की एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है.  (Photo: YT/Saregama Music)

The Paradise teaser
  • 7/8

श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी 'द पैराडाइज' 24 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म आठ भाषाओं – तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, अंग्रेजी और स्पेनिश – में रिलीज की जाएगी. (Photo: YT/Saregama Music)
 

The Paradise teaser
  • 8/8

फिल्म में कायादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और मोहन बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है और इसे SLV सिनेमाज ने प्रोड्यूस किया है.  (Photo: YT/Saregama Music)
 

Advertisement
Advertisement