scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद कहां बिजी हैं स्टार्स? पढ़ें अपडेट्स

बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद कहां बिजी हैं स्टार्स? पढ़ें अपडेट्स
  • 1/8
बिग बॉस 13 रियलिटी शो के इतिहास का सबसे हिट सीजन रहा. शो में एक से बढ़कर एक सेलेब्स लिए गए. बिग बॉस के प्लेटफॉर्म ने सभी की पॉपुलैरिटी में चार चांद लगाए. शो खत्म होने के बाद हर कोई नए प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं. कोई बैक टू बैक वर्क मोड में है तो कोई प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले की तैयारियों में बिजी है. चलिए जानते हैं बिग बॉस हाउस से निकलने के बाद कौन-कौन काम कर रहा है?
बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद कहां बिजी हैं स्टार्स? पढ़ें अपडेट्स
  • 2/8
आसिम रियाज
बिग बॉस 13 के फर्स्ट रनर अप रहे आसिम रियाज जबसे शो से बाहर आए हैं बैक टू बैक काम कर रहे हैं. आसिम एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस संग म्यूजिक वीडियो कर रहे हैं. हिमांशी खुराना संग भी आसिम एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे. जिसे नेहा कक्कड़ ने गाया है. वे रैपर बोहेमिया संग भी एक गाना शूट करेंगे. दूसरी तरफ रिपोर्ट्स हैं कि आसिम को कई डायरेक्टर्स ने फिल्में ऑफर की हैं.
बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद कहां बिजी हैं स्टार्स? पढ़ें अपडेट्स
  • 3/8
माहिरा शर्मा
माहिरा शर्मा अपने दोस्त पारस छाबड़ा संग रोमांटिक म्यूजिक वीडियो बारिश में नजर आएंगी. गाने का फर्स्ट लुक और बिहाइंड द सीन्स तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. साथ में पारस-माहिरा की जोड़ी खूब जच रही है.

Advertisement
बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद कहां बिजी हैं स्टार्स? पढ़ें अपडेट्स
  • 4/8
पारस छाबड़ा
पारस छाबड़ा के तो बल्ले बल्ले हैं... एक रियलिटी शो खत्म होने के बाद वे तुरंत दूसरा शो मुझसे शादी करोगे करने में बिजी हो गए. इसके अलावा पारस माहिरा शर्मा के साथ म्यूजिक वीडियो बारिश में नजर आएंगे.
बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद कहां बिजी हैं स्टार्स? पढ़ें अपडेट्स
  • 5/8
शहनाज गिल
पारस की तरह शहनाज गिल भी रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में नजर आ रही हैं. वे शो में अपने लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश कर रही हैं. शहनाज के दूसरे प्रोजेक्ट्स की अभी कोई जानकारी नहीं है.

बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद कहां बिजी हैं स्टार्स? पढ़ें अपडेट्स
  • 6/8
सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ शुक्ला जिस दिन से बिग बॉस हाउस से बाहर निकले हैं, वे वर्कआउट में बिजी हैं. रिपोर्ट्स हैं कि सिद्धार्थ जिम में कड़ी मेहनत किसी खास प्रोजेक्ट के लिए कर रहे हैं. हालांकि वो प्रोजेक्ट क्या है, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है.

बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद कहां बिजी हैं स्टार्स? पढ़ें अपडेट्स
  • 7/8
हिमांशी खुराना
हिमांशी खुराना पंजाबी इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं. उनके पास काम की कमी नहीं है. वे जल्द अपने बॉयफ्रेंड आसिम रियाज संग म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी. ये सॉन्ग काफी स्पेशल होने वाला है क्योंकि इसे नेहा कक्कड़ ने गाया है.
बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद कहां बिजी हैं स्टार्स? पढ़ें अपडेट्स
  • 8/8
मधुरिमा तुली
एक्ट्रेस मधुरिमा तुली की बिग बॉस जर्नी चाहे विवादास्पद रही हो. लेकिन एक्ट्रेस को काम मिलना कम नहीं हुआ है. मधुरिमा शो इश्क में मरजावां 2 में अहम रोल में दिखेंगी.
Advertisement
Advertisement