scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

इन टीवी एक्टर्स को फैंस ने दिया भगवान का दर्जा, पूजने लगे थे लोग

इन टीवी एक्टर्स को फैंस ने दिया भगवान का दर्जा, पूजने लगे थे लोग
  • 1/8
स्टार्स और फैंस के बीच हमेशा गहरा रिश्ता देखने को मिला है. कई बार किसी स्टार के लिए फैंस की चाहत दीवानगी में बदल जाती है. इंडियन टेलीविजन के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें लोग भगवान समझकर पूजते हैं. साउथ इंडियन सिनेमा में तो ये आम बात है. बात करते हैं टीवी इंडस्ट्री के उन सितारों की, जिन्हें भगवान का दर्जा हासिल हुआ. फैंस इन एक्टर्स को देख उनके पैर छूते थे और उनकी पूजा करते थे.

इन टीवी एक्टर्स को फैंस ने दिया भगवान का दर्जा, पूजने लगे थे लोग
  • 2/8
इस फेहरिस्त में रामायण के राम अरुण गोविल का नाम सबसे ऊपर आता है. रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल ने राम के रोल को जीवंत कर दिया. इस रोल में वे इस कदर जमे कि लोग उन्हें सच में भगवान मान बैठे. आज 33 सालों बाद भी अरुण गोविल को लोग पूजते हैं. कई मंदिरों में उनकी राम के गेटअप वाली तस्वीर आज भी लगी हुई है.
इन टीवी एक्टर्स को फैंस ने दिया भगवान का दर्जा, पूजने लगे थे लोग
  • 3/8
अरुण गोविल की तरह दीपिका चिखलिया को भी लोग पूजते हैं. दीपिका ने रामायण में सीता का रोल किया था. सीता के रोल में दीपिका की सादगी और सौम्यता लोगों को काफी पसंद आई. आज भी उन्हें सीता के रुप में पूजा जाता है. दीपिका ने कई बार बताया है कि उनसे मिलते ही लोग बस सीता मां कहकर बुलाते थे.

Advertisement
इन टीवी एक्टर्स को फैंस ने दिया भगवान का दर्जा, पूजने लगे थे लोग
  • 4/8
सुनील लहरी ने रामायण में लक्ष्मण का रोल प्ले किया था. सुनील लहरी ने रामायण में जिस तरह अपने भाई राम का हर मुश्लिक घड़ी में साथ दिया दर्शकों के दिलों में उसने अलग छाप छोड़ी. अरुण-दीपिका की तरह लोग सुनील लहरी को भी पूजते हैं.

इन टीवी एक्टर्स को फैंस ने दिया भगवान का दर्जा, पूजने लगे थे लोग
  • 5/8
बी आर चोपड़ा की महाभारत में नीतीश भारद्वाज ने कृष्ण का रोल निभाया था. उस दौर में नीतीश की एक झलक देखने के लिए लोगों की भीड़ बेताब रहती थी. चेहरे पर हल्की मु्स्कान लिए नीतीश कृष्ण के रोल में खूब जमे. आलम ये था कि लोग उन्हें सच में कृष्ण भगवान मानने लगे थे.
इन टीवी एक्टर्स को फैंस ने दिया भगवान का दर्जा, पूजने लगे थे लोग
  • 6/8
दिग्गज एक्टर दारा सिंह ने रामायण में हनुमान का रोल प्ले किया था. इस रोल की वजह से दारा सिंह घर-घर में खूब लोकप्रिय हुए. इतना ही नहीं हनुमान के रूप में दारा सिंह को लोग पूजने भी लगे थे. लोग दारा सिंह की काफी इज्जत करते थे.
इन टीवी एक्टर्स को फैंस ने दिया भगवान का दर्जा, पूजने लगे थे लोग
  • 7/8
एक्टर मोहित रैना ने टीवी शो देवो के देव: महादेव में भगवान शिव का रोल प्ले किया था. इस रोल ने उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई. मोहित की लोकप्रियता का आलम ये था कि लोग उन्हें असल में भगवान शिव मानकर पूजते थे.
इन टीवी एक्टर्स को फैंस ने दिया भगवान का दर्जा, पूजने लगे थे लोग
  • 8/8
स्वपनिल जोशी ने उत्तर रामायण में कुश का रोल प्ले किया था. इसके बाद वे श्री कृष्णा में बाल कृष्ण के रोल में दिखे थे. नन्हे और नटखट कृष्ण के रोल को स्वपनिल ने जीवंत कर दिया था. उन्होंने एक बार बताया था कि कैसे कॉलेज में उनके एक फैन ने उनके पैर छुए. स्वपनिल को देख वो शख्स रोने लगा था. ये भी खुलासा किया कि स्वपनिल की वजह से वो स्मोकिंग छोड़ पाया.
Advertisement
Advertisement