scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी से पहले सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

शिल्पा शेट्टी से पहले सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
  • 1/8
एंटरटेनमेंट की इंडस्ट्री हर दिन मसाले वाली खबरों से भरा होती है. लेकिन 21 फरवरी शिल्पा शेट्टी ने सबको चौंका देने वाली खबर सुनाई. दरअसल शिल्पा शेट्टी 44 की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं. इस खबर को उन्होंने पूरी तरह से सीक्रेट रखा. बेटी के जन्म (15 फरवरी) के 6 दिन बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर किया. ऐसे में उनके फैंस बेहद हैरान हो गए. लेकिन सरोगेसी से पैरेंट्स बनने वाली शिल्पा कोई पहली मां नहीं है. इसके पहले भी करण जौहर से लेकर शाहरुख खान तक कई सेलेब्स सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं.
शिल्पा शेट्टी से पहले सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
  • 2/8
शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी के आने की खुशखबरी दी. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ है. शिल्पा को ये बच्ची सरोगेसी की मदद से मिली है.

View this post on Instagram

|| Om Shri Ganeshaya Namah || Our prayers have been answered with a miracle... With gratitude in our hearts, we are thrilled to announce the arrival of our little Angel, 🧿𝐒𝐚𝐦𝐢𝐬𝐡𝐚 𝐒𝐡𝐞𝐭𝐭𝐲 𝐊𝐮𝐧𝐝𝐫𝐚🧿 Born: February 15, 2020 Junior SSK in the house😇 ‘Sa’ in Sanskrit is “to have”, and ‘Misha’ in Russian stands for “someone like God”. You personify this name - our Goddess Laxmi, and complete our family. ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ⠀⠀⠀⠀⠀⠀ ~ Please bestow our angel with all your love and blessings🙏🏻❤ ~ Ecstatic parents: Raj and Shilpa Shetty Kundra Overjoyed brother: Viaan-Raj Kundra . . . . . . . . . #SamishaShettyKundra🧿 #gratitude #blessed #MahaShivratri #daughter #family #love

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

शिल्पा शेट्टी से पहले सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
  • 3/8
करण जौहर

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने साल 2017 में अपने बच्चों यश और रूही जौहर का स्वागत किया था. ये दोनों बच्चे सरोगेसी की मदद से हुए थे.
Advertisement
शिल्पा शेट्टी से पहले सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
  • 4/8
शाहरुख खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख की उनके बेटे अबराम के साथ क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं. अबराम खान का जन्म 27 मई 2013 को सरोगेसी की मदद से हुआ था. इससे पहले शाहरुख के दो और बच्चे- आर्यन और सुहाना खान हैं.

शिल्पा शेट्टी से पहले सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
  • 5/8
आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्‍शनिस्ट आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव को अपने बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए कई मशक्कतों का सामना करना पड़ा. आखिरकार उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया, जिसके चलते उनके बेटे आजाद राव खान हुए. आजाद को अक्सर आमिर और किरण संग देखा जाता है.

शिल्पा शेट्टी से पहले सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
  • 6/8
सोहेल खान

सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा की शारीरिक दिक्कतों के चलते दोनों ने अपनी दूसरी संतान के लिए सरोगेसी का सहारा लिया. 2011 में सरोगेसी की मदद से उनके बेटे योहान का जन्म हुआ था.
शिल्पा शेट्टी से पहले सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
  • 7/8
एकता कपूर

एकता कपूर ने जनवरी 2019 में बेटे रवि कपूर का स्वागत दुनिया में स्वागत किया था. एकता काफी समय से बच्चे के लिए कोशिश कर रही थीं. उन्होंने IUI और IVF प्रेग्नेंट होने की कोशिश भी की, जिसका कोई फायदा नहीं हुआ. इसके बाद उन्होंने सरोगेसी को अपनाया और बेटे रवि ने उनके घर दस्तक दी.


शिल्पा शेट्टी से पहले सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं ये बॉलीवुड स्टार्स
  • 8/8
तुषार कपूर

एकता कपूर के भाई तुषार कपूर ने भी अपने बेटे लक्ष्य को पाने के लिए सरोगेसी की मदद ली थी. 2017 में लक्ष्य का जन्म हुआ था.

Photo Source: Instagram

Advertisement
Advertisement