scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

जब 20 साल पहले प्र‍ियंका के सिर सजा था ताज, बदल गई पूरी जिंदगी

जब 20 साल पहले प्र‍ियंका के सिर सजा था ताज, बदल गई पूरी जिंदगी
  • 1/10
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा आज भले ही हिंदी सिनेमा में उस कदर सक्रिय नहीं हैं जैसे वो एक दौर में रहा करती थीं, लेकिन वह विश्व स्तर पर एक बड़ी स्टार बन चुकी हैं. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी में बहुत से मुकाम हासिल किए हैं. जमशेदपुर जैसे छोटे शहर से अपनी शुरुआत करने वाली प्रियंका ने आज ही के दिन मिस वर्ल्ड का क्राउन पहना था. 20 साल पुराने उस वक्त को याद करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है.
जब 20 साल पहले प्र‍ियंका के सिर सजा था ताज, बदल गई पूरी जिंदगी
  • 2/10
प्रियंका चोपड़ा ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह मिस वर्ल्ड का क्राउन पहने नजर आ रही हैं. तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड... सारी दुनिया बदल गई... साल था सन 2000.
जब 20 साल पहले प्र‍ियंका के सिर सजा था ताज, बदल गई पूरी जिंदगी
  • 3/10
प्रिंयका ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- कमाल है. ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात है जब मैं इस सपने को जी रही थी. अब तकरीबन 20 साल बाद चीजों को बदलने का मेरा जोश उतना ही मजबूत है, और वो अपने चरम पर होता है जब मैं कुछ भी करती हूं.
Advertisement
जब 20 साल पहले प्र‍ियंका के सिर सजा था ताज, बदल गई पूरी जिंदगी
  • 4/10
प्रियंका चोपड़ा के पिता दिवंगत अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा सेना में कार्यरत थे. प्रियंका ने शुरुआती पढ़ाई भारत में की और हायर एजुकेशन के लिए वह अमेरिका गई थीं.
जब 20 साल पहले प्र‍ियंका के सिर सजा था ताज, बदल गई पूरी जिंदगी
  • 5/10

प्रिंयका ने अपने स्कूल के दिनों में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीते थे और यही वजह थी जिसने उन्हें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटीशन में उतरने का हौसला दिया. उनके माता पिता हमेशा उनके सपोर्ट में रहे.
जब 20 साल पहले प्र‍ियंका के सिर सजा था ताज, बदल गई पूरी जिंदगी
  • 6/10
प्रियंका अपने पिता के बहुत करीब थीं. ये बात उनके हाथ पर बने टैटू और इंस्टाग्राम पर उपलब्ध तस्वीरों में साफ जाहिर होती हैं. ब्यूटी कॉम्पिटीशन हो या बॉलीवुड पार्टीज प्रियंका के पिता उन्हें हाथ पकड़कर हर माहौल में कॉन्फिडेंस के साथ ले जाते.
जब 20 साल पहले प्र‍ियंका के सिर सजा था ताज, बदल गई पूरी जिंदगी
  • 7/10
यही कॉन्फिडेंस प्रियंका के भीतर आज है जिसके चलते वह एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं. प्रियंका को 30 नवंबर सन 2000 को लंदन के मिलेनियम डोम में मिस वर्ल्ड 2000 और मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ ब्यूटी-एशिया एंड ओशिनिया का ताज पहनाया गया था.
जब 20 साल पहले प्र‍ियंका के सिर सजा था ताज, बदल गई पूरी जिंदगी
  • 8/10
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रिंयका ने धीरे धीरे हिंदी सिनेमा में एंट्री की. उनकी डेब्यू फिल्म हमराज होने वाली थी लेकिन किसी वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनीं और फिर उन्होंने तमिल फिल्म थमिजहन से शुरुआत की.
जब 20 साल पहले प्र‍ियंका के सिर सजा था ताज, बदल गई पूरी जिंदगी
  • 9/10
प्रिंयका चोपड़ा की पहली हिंदी फिल्म की बात करें तो वह पहली बार फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई में नजर आई थीं. आज प्रियंका निक जोनस से शादी करने के बाद सैटल हैं और अधिकतर वक्त अमेरिका में ही रहती हैं.
Advertisement
जब 20 साल पहले प्र‍ियंका के सिर सजा था ताज, बदल गई पूरी जिंदगी
  • 10/10
(Image Source: Instagram)
Advertisement
Advertisement