scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

कसौटी फेम पूजा बनर्जी को याद आए पुराने दिन, शेयर की Unseen फोटोज

कसौटी फेम पूजा बनर्जी को याद आए पुराने दिन, शेयर की Unseen फोटोज
  • 1/7
जब से देश में लॉकडाउन लागू हुआ है तभी से लोगों को बाहर की दुनिया की याद सता रही है. लोग सोशल मीडिया पर पुराने समय की फोटो पोस्ट कर बता रहे हैं कि लॉकडाउन से पहले वो कैसे जिया करते थे और क्या किया करते थे.

ऐसे में अब एक नए ट्रेंड की भी शुरुआत हो चुकी है और ये चैलेंज है #LastNormalPhotos. इस ट्रेंड के तहत अब एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने भी अपनी फोटोज शेयर की हैं.

कसौटी फेम पूजा बनर्जी को याद आए पुराने दिन, शेयर की Unseen फोटोज
  • 2/7
कसौटी जिंदगी की सीरियल में निवेदिता का रोल निभाने वाली पूजा बनर्जी ने लॉकडाउन से पहले अपने फोन पर खिंचवाई आखिरी फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें उनके इंडस्ट्री के दोस्त उनके साथ हैं वहीं कसौटी के स्टार्स के साथ कुछ अनदेखी फोटोज भी हैं.

कसौटी फेम पूजा बनर्जी को याद आए पुराने दिन, शेयर की Unseen फोटोज
  • 3/7
इसमें जहां एक तरफ पूजा बनर्जी एक्टर मंत्रा के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं उन्होंने कसौटी जिंदगी की के एक्टर पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस और साहिल के साथ भी फोटोज शेयर की हैं. ये फोटोज अलग-आग मौके पर खींची गई हैं.

Advertisement
कसौटी फेम पूजा बनर्जी को याद आए पुराने दिन, शेयर की Unseen फोटोज
  • 4/7
इस फोटो को देखकर लगता है कि पूजा शूट के समय पार्थ के साथ बैठी चिल कर रही हैं. पार्थ जरूर अपने फोन में खोए हैं और पूजा दूसरे लोगों से बात कर रही हैं.

कसौटी फेम पूजा बनर्जी को याद आए पुराने दिन, शेयर की Unseen फोटोज
  • 5/7
ये फोटो किसी पार्टी की लगती है. यहां पूजा संग उनके पति संदीप, एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस और संभवी चौकसी नजर आ रहे हैं.

कसौटी फेम पूजा बनर्जी को याद आए पुराने दिन, शेयर की Unseen फोटोज
  • 6/7
इसके अलावा पूजा ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें वे किसी कॉलोनी में पार्थ, साहिल और संभवी चौकसी के साथ खड़ी हैं. ये फोटो भी काफी अच्छी है.

कसौटी फेम पूजा बनर्जी को याद आए पुराने दिन, शेयर की Unseen फोटोज
  • 7/7
इस फोटो को देखकर पता चलता है कि ये किसी थिएटर में लिया गया है. यहां पूजा, एरिका और संभवी के साथ हिना खान भी हैं. ऐसा लगता है कि ये किसी प्रीमियर की फोटो है. यहां सभी लड़कियां काफी खुश लग रही हैं.

बता दें कि पूजा बनर्जी, सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में निवेदिता बासु का किरदार निभाती हैं. निवेदिता, अनुराग बासु की बहन है.

Photos- Instagram
Advertisement
Advertisement