scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

कंगना का खुलासा, रह चुकी हूं ड्रग एडिक्ट, 15 साल की उम्र में छोड़ा था घर

कंगना का खुलासा, रह चुकी हूं ड्रग एडिक्ट, 15 साल की उम्र में छोड़ा था घर
  • 1/9
देश में कोरोना संक्रमितों पर काबू पाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है, लेकिन अभी तक कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं हुई है. सरकार का साथ फिल्मी सितारे भी दे रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत क्वारनटीन में अपने परिवार के साथ मनाली में समय बिता रही हैं.
कंगना का खुलासा, रह चुकी हूं ड्रग एडिक्ट, 15 साल की उम्र में छोड़ा था घर
  • 2/9
यहां से कंगना की टीम ने उनका एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में कंगना अपने संघर्ष के बारे में लोगों को बता रही हैं. कंगना ने इश वीडियो में अपने जीवन से जुड़े कई राज भी शेयर किए हैं. कंगना ने बताया कि वह ड्रग्स की आदि हो गई थीं.
कंगना का खुलासा, रह चुकी हूं ड्रग एडिक्ट, 15 साल की उम्र में छोड़ा था घर
  • 3/9
कंगना ने कहा, 'घर में आप लोग बोर हो रहे होंगे. बुरे वक्त को कभी बुरा नहीं समझना. बुरा वक्त असल में अच्छा वक्त होता है. मैं जिस मुकाम पर हूं मैं बहुत खुश हूं. मैं 15-16 साल की थी जब मैं घर से भाग गई थी. मुझे लगता था कि मैं हाथ उठाउंगी और तारे तोड़ लाउंगी.'
Advertisement
कंगना का खुलासा, रह चुकी हूं ड्रग एडिक्ट, 15 साल की उम्र में छोड़ा था घर
  • 4/9
कंगना ने बताया, 'जैसे ही मैं घर से भागी 1.5-2 साल में मैं फिल्म स्टार थी... एक ड्रग एडिक्ट थी. मेरी जिंदगी में इतने सारे कांड चल रहे थे और मैं ऐसे लोगों के हाथ लग गई थी.... जहां से मुझे सिर्फ मौत ही निकाल सकती थी. ये सब तब हुआ मेरे साथ जब मैं नाबालिग थी.'

कंगना का खुलासा, रह चुकी हूं ड्रग एडिक्ट, 15 साल की उम्र में छोड़ा था घर
  • 5/9
कंगना बोलीं, 'मेरी जिंदगी में बहुत अच्छे इंसान आए उस समय स्ट्रगलिंग फाइट मास्टर ही थे. उन्होंने मुझे योगा सिखाने का फैसला किया. उन्होंने कहा आंखें बंद करो और मैं आंखे बंद करके रोने लगी. वो कहने लगे कि बड़ी अजीब लड़की है. उन्होंने मुझे बुक दी और मैंने विवेकानंद जी को अपना गुरु मान लिया.'
कंगना का खुलासा, रह चुकी हूं ड्रग एडिक्ट, 15 साल की उम्र में छोड़ा था घर
  • 6/9
कंगना ने कहा अगर मेरी जिंदगी में ये मुकाम न आता तो मैं भीड़ में खो जाती. मैंने अपने टैलेंट को निखारा है. मैंने अपनी हेल्थ को भी काफी अच्छे से रखा हुआ है. मैंने ब्रह्मचर्या का सहारा लिया था. ब्रह्मचर्या काफी अच्छा होता है और इसे काफी मदद मिलती है.

कंगना का खुलासा, रह चुकी हूं ड्रग एडिक्ट, 15 साल की उम्र में छोड़ा था घर
  • 7/9
कंगना ने अपने फैन्स को कहा कि बुरे दिन को ही अपना अच्छा दिन मानिए. कंगना ने नवरात्रि के पांचवे दिन फैन्स को ये मैसेज दिया है. उनकी ये वीडियो काफी वायरल भी हो रही है.
कंगना का खुलासा, रह चुकी हूं ड्रग एडिक्ट, 15 साल की उम्र में छोड़ा था घर
  • 8/9
कंगना रनौत मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मनाली की रहने वाली हैं और उनकी गिनती बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस में होती है. वह कई मुद्दों पर अपनी खुलकर बात रखती हैं. अभी कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित फिल्म थलाइवी में काम कर रही हैं. फिल्म में कंगना जयललिता का किरदार निभाएंगी.
कंगना का खुलासा, रह चुकी हूं ड्रग एडिक्ट, 15 साल की उम्र में छोड़ा था घर
  • 9/9
फोटो- इंस्टाग्राम
Advertisement
Advertisement
Advertisement