लॉकडाउन की वजह से फिल्मी और टीवी सितारे घर में कैद हैं. वे अपनी ब्यूटी सर्विसेज के लिए भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. क्वारनटीन में कई सेलेब्स खुद को पैंपर कर रहे हैं.अपनी त्वचा की रंगत खुद ही निखार रहे हैं. वहीं कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन की वजह से हेयर स्टाइलिस्ट बन गए हैं. फैंस अपने चहेते स्टार्स की क्वॉलिटीज से रूबरू हो रहे हैं. जानते हैं उन स्टार्स के बारे में जो हेयरस्टाइलिस्ट बन गए हैं...
सबसे पहले बात करते हैं पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की. पिछले दिनों विरूष्का का एक वीडियो सामने आया था जिसमें अनुष्का विराट के बाल काटती हुई नजर आई थीं. अनुष्का का ये टैलेंट देख फैंस काफी इंप्रेस हुए थे.
अनुष्का के बाद टिस्का चोपड़ा ने भी अपने पति को हेयरकट दिया है. पति के बालों को ट्रिम करते हुए टिस्का ने लिखा- 'अगर सिनेमा जल्द नहीं खुले तो
मैं एक नए करियर की शुरुआत कर रही हूं. मेरे पहले क्लाइंट घर में ही मिल
गए. वो भी जरूरत की सर्विसेज करते हैं इसलिए मैंने उनसे पैसे नहीं लिए.
टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया भी लॉकडाउन के दौरान अपने बेटों के बाल काटते हुए दिखे. टैलेंटेड एक्टर की ये खूबी देख फैंस सरप्राइज हैं.
शब्बीर के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कांची कौल ने भी बच्चों के बाल ट्रिम किए. कांची ने पहली बार ट्रिमर पकड़ा था. इस दौरान कांची काफी एक्साइटेड दिखीं.
पिछले दिनों एक्टर करण वी ग्रोवर ने भी अपने लंबे बालों को खुद ट्रिम किया. करण ने बालों के साथ दाढ़ी भी हटा दी. करण का ये लुक उनपर खूब जंच रहा है.
जहां सेलेब्स घर पर ही ब्यूटी ट्रीटमेंट ले रहे हैं, हेयर स्टाइल बदल रहे हैं, वहीं दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता लॉकडाउन की वजह से पार्लर ना जाने से परेशान हैं. एक वीडियो ने नीना ने कहा था कि कोरोना की वजह से अब वे बाल कलर नहीं करा पाएंगी, वैक्स-आइब्रो भी नहीं बनवा पाएंगी. लेकिन कोई बात नहीं, वो जैसी हैं वैसी रहेंगी.