scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

नरगिस नहीं मानतीं शादी को जरूरी, कर‍ियर के लिए छोड़ा था बॉयफ्रेंड

नरगिस नहीं मानतीं शादी को जरूरी, कर‍ियर के लिए छोड़ा था बॉयफ्रेंड
  • 1/8
फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली नरगिस फाखरी 20 अक्टूबर, 1979 को जन्मी थीं. नरगिस ने साइकोलॉजी और फाइन आर्ट में अपनी डिग्री ली है. हालांकि ये डिग्र‍ियां उन्होंने अपनी मां के कहने पर ली थी, वे तो मॉडलिंग करना चाहती थीं. 2005 में उन्होंने फाइनली मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा.
नरगिस नहीं मानतीं शादी को जरूरी, कर‍ियर के लिए छोड़ा था बॉयफ्रेंड
  • 2/8
काफी संघर्ष के बाद नरगिस ने मॉडलिंग में अपनी जगह बना ली. इस दौरान वे हर उस देश में कम से कम तीन महीने रहीं, जहां वे मॉडलिंग के दौरान गईं. दरअसल, नरगिस को ट्रेवलिंग का बहुत शौक है. वे आधी दुनिया घूम चुकी हैं.
नरगिस नहीं मानतीं शादी को जरूरी, कर‍ियर के लिए छोड़ा था बॉयफ्रेंड
  • 3/8
नरगिस  का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था. जब वे 7 साल की थी, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था. नरगिस की मां मेरी चेक क्रिश्चयन हैं, जबकि उनके पिता मोहम्मद फाखरी पाकिस्तानी हैं.
Advertisement
नरगिस नहीं मानतीं शादी को जरूरी, कर‍ियर के लिए छोड़ा था बॉयफ्रेंड
  • 4/8
नरगिस अपने रिलेशनशिप के बारे में एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं, 'मैं अपने एक्स बॉयफ्रेंड से नाइट क्लब में मिली थी. छह महीने तक डेट करने के बाद हम एक-दूसरे के प्रेम में पड़ गए.  उसने मेरी मां के सामने मुझसे शादी करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन मैं इसके लिए राजी नहीं थी. मैं लाइफ में कुछ करना चाहती थी. मुझे दुनियाभर की सैर करनी थी. मैंने अपना बैग पैक किया और निकल गई. देखिए मैंने चांस लिया तो आज बॉलीवुड स्टार बन गई.
नरगिस नहीं मानतीं शादी को जरूरी, कर‍ियर के लिए छोड़ा था बॉयफ्रेंड
  • 5/8
शादी के बारे में नरगिस अलग ख्याल रखती हैं. वे कहती हैं, मैं इंडेपेंडेंट वुमन हूं. अपना कमाती हूं, एजुकेटेड हूं. मुझे नहीं लगता कि शादी जरूरी है. मैं जिंदगी में कई अनहैप्पी मैरिड कपल को देखा है.
नरगिस नहीं मानतीं शादी को जरूरी, कर‍ियर के लिए छोड़ा था बॉयफ्रेंड
  • 6/8
नरगिस मॉडलिंग के दौरान अपना सरनेम इस्तेमाल नहीं करती थीं. वे कई स्पैनिश लोगों के बीच पली-बढ़ी हैं, वे लोग  नरगिस को प्यार से नलगस बुलाते थे, जिसका अर्थ है गुस्ताखी. फिल्मों में आने के बाद नरगिस ने अपना पूरा नाम इस्तेमाल किया.
नरगिस नहीं मानतीं शादी को जरूरी, कर‍ियर के लिए छोड़ा था बॉयफ्रेंड
  • 7/8
नरगिस ने फिल्म रॉकस्टार करने से पहले बहुत अधिक बॉलीवुड फिल्में नहीं देखी थीं. उन्हें हिन्दी भी नहीं आती थी. उन्होंने ट्रेनिंग लेकर अपनी हिन्दी ठीक की थी.
नरगिस नहीं मानतीं शादी को जरूरी, कर‍ियर के लिए छोड़ा था बॉयफ्रेंड
  • 8/8
बर्सीलोना में नाइट पार्टियां करते बड़ी हुईं नरगिस अब मुंबई में सामान्य लाइफस्टाइल के बीच जी रही हैं. वे फ्री टाइम में बॉलीवुड फिल्में देखती हैं. नरगिस की अगली बॉलीवुड फिल्म कौन सी है, फिलहाल ये तय नहीं है.
Advertisement
Advertisement