बिग बॉस 13 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. लेकिन शो में कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्ते हर दिन बदलते हुए नजर आ रहे हैं. शो में दोस्ती का स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करने वाले पारस- माहिरा और सिद्धार्थ-शहनाज एक पल में एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आते हैं तो दूसरे ही पल दोनों के बीच दोस्ती का गहरा रिश्ता दिखाई देता है.
हाल ही में इम्युनिटी टास्क के दौरान पारस छाबड़ा को सपोर्ट करने पर शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला से नाराजगी जाहिर करती हुई दिखाई दीं. लेकिन बाद में हमेशा की तरह दोनों का पैचअप हो गया और सिद्धार्थ और शहनाज एक दूसरे के साथ बेड शेयर करते हुए दिखाई दिए.
शहनाज और सिद्धार्थ को बेड शेयर करता देखकर माहिरा भी पारस के बेड पर आकर लेट जाती हैं. माहिरा को पारस के साथ बेड शेयर करता देख फैन्स को काफी हैरानी हो रही है.
दरअसल, फैमिली वीक में माहिरा और पारस की मां ने दोनों को एक दूसरे से थोड़ी दूरी बनाकर रहने की सलाह दी थी. इसके बाद सलमान खान ने भी माहिरा और पारस से कहा था कि जिस तरह से वो लोग रहते हैं उनके बीच का रिश्ता दोस्ती से ज्यादा लगता है.
वहीं, शो में कई बार माहिरा शर्मा ने पारस को किस करने के लिए फटकार लगाई है. वे पारस से ये कहते हुए देखी गई हैं कि उन्हें पारस का बार-बार किस करना पसंद नहीं है.
किस करने पर माहिरा कई बार पारस पर चिल्लाते हुए और लड़ाई करते हुए भी देखी गई हैं और इन सबके बाद पारस के साथ माहिरा के बेड शेयर करने पर फैन्स काफी हैरान हैं.
ये कहना गलत नहीं होगा कि फैन्स के लिए माहिरा और पारस का रिश्ता एक पहेली बन गया है.
शो की बात करें तो रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज टॉप 4 में अपनी जगह बना चुके हैं. वहीं, फिनाले से एक हफ्ते पहले आरती सिंह, माहिरा शर्मा और शहनाज गिल घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं. अब देखना ये होगा कि फिनाले से कुछ दिन पहले कौन ट्रॉफी जीतने की रेस से बाहर होता है.
(PHOTOS: TWITTER)