बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में अपनी बेटी नितारा और पत्नी ट्विंकल खन्ना संग स्पॉट किए गए. वे नितारा और ट्विंकल संग पगली बुक्स शोरूम से बाहर निकलते नजर आए. इस दौरान अक्षय बुक्स का बैग पकड़े दिखे.
अक्षय अक्सर अपनी फैमिली संग बाहर स्पॉट किए जाते हैं. कभी आरव तो कभी नितारा के साथ अक्षय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.
इस फोटो में अक्षय आर्मी प्रिंटेड स्वेटशर्ट वहीं ट्विंकल खन्ना ग्रे टॉप के साथ व्हॉइट पैंट पहनी नजर आईं. उनकी बेटी नितारा भी पेस्टल कलर की ड्रेस और हेयरबैंड लगाए बेहद प्यारी लगीं.
अक्षय इससे पहले भी कई बार बेटी नितारा संग बाहर नजर आ चुके हैं. पिछले साल नितारा के साथ अक्षय की मॉर्निंग वॉक की फोटो ने लोगों का ध्यान खींचा था.
दरअसल, अक्षय ने गांव के एक बुजुर्ग के घर से अपनी और नितारा की फोटो साझा की थी. साथ ही लिखा था- आज की मॉर्निंग वॉक नितारा के लिए एक सीख साबित हुई है.
अक्षय कुमार ने बताया- हमने इन बुजुर्गों ने घर में पीने के लिए पानी मांगा तो इन्होंने हमें खाने के लिए स्वादिष्ट गुड़ और रोटी भी दी. दयालु होने के कारण इसकी कीमत कुछ है, लेकिन हमारे लिए इसका मतबल बहुत कुछ है. अक्षय कुमार की इस पोस्ट को लोगों ने काफी सराहा.
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार ने हाल ही में सुपरहिट मूी 'गुड न्यूज' दी थी.उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में सूर्यवंशी, लक्ष्मी बॉम्ब, बेल बॉटम, बच्चन पांडे हैं.