scorecardresearch
 

अपने साले को मारा-किया जानलेवा हमला! अनुराग डोभाल की पत्नी ने खोला मोर्चा, बोलीं- इस बार नहीं छोड़ूंगी

अनुराग डोभाल के ऊपर अपनी पत्नी के कजिन पर जानलेवा हमला करने का आरोप है. उन्हें इसके लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया. अनुराग का कहना है कि उनपर हमला कराया गया है, जबकि उनकी पत्नी का दावा है कि यूट्यूबर झूठा है.

Advertisement
X
मुश्किलों में अनुराग डोभाल (Photo: ITGD)
मुश्किलों में अनुराग डोभाल (Photo: ITGD)

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में आ चुके यूट्यूबर अनुराग डोभाल इस समय बड़ी मुसीबत में फंस चुके हैं. उन्हें देहरादून में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनपर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी रितिका चौहान ने चचेरे भाई राज पर जानलेवा हमला किया. राज, जो इस समय बुरी तरह घायल हैं उन्होंने भी अनुराग पर कई सारे आरोप लगाए हैं.

अनुराग पर बरसी पत्नी रितिका

अनुराग डोभाल संग ये विवाद सोमवार के दिन हुआ, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. ये जानकारी मंगलवार 6 अक्टूबर को सामने आई. इस दौरान काफी कुछ घट चुका है. यूट्यूबर और उनकी पत्नी रितिका के बीच लड़ाई पब्लिक हो गई है. रितिका ने अनुराग पर कई सारे आरोप लगाए हैं. उन्होंने एक वीडियो में अपने पति को झूठा कहा है. 

रितिका चौहान का दावा है कि अनुराग डोभाल पुलिस स्टेशन से व्हाट्सऐप के ब्रॉडकास्ट चैनल पर मैसेज डाल रहे हैं कि रितिका के परिवार ने उनपर हमला किया है. जबकि हकीकत कुछ और है, और वो हर तरफ झूठ फैला रहे हैं. रितिका ने कहा- अनुराग कह रहा है कि रितिका और उसके परिवार वालों ने उसपर अटैक कराया है. ये इंसान कभी नहीं सुधर सकता है, ये कभी झूठ बोलने से नहीं सुधर सकता. मैं अभी भी टिरी में बैठी हूं, मेरा भाई भी यही है. 

Advertisement

'आज अनुराग जहां मेरा भाई काम करता है, वहां गया हुआ था. जब वो काम खत्म करके वापस आ रहा था, तब ये कम से कम 25-30 लड़कों ने घेरा बनाकर मेरे भाई को गाड़ी के अंदर डाला और वहां मेरे भाई को मारा. अभी भी मेरा भाई मेडिकल में है. आप कहां असुरक्षित हो? आप तो पुलिस स्टेशन में हो, वहां से बैठे हुए अभी भी झूठ बोल रहे हो, दुनिया को बेवकूफ बनाना चाह रहे हो. वो ये दिखाने की कोशिश में है कि ये सबकुछ रितिका और उसके परिवार ने किया है.'

यूट्यूबर के खिलाफ जाएंगी रितिका

रितिका एक और वीडियो में अपने भाई राज की हालत दिखाते हुए अनुराग को झूठा, तो मामले की गंभीरता को समझाने की कोशिश कर रही हैं. वो दिखा रही हैं कि कैसे उनके कजिन की हालत गंभीर है, जबकि यूट्यूबर को एक खरोच भी नहीं आई है. रितिका का दावा है कि अनुराग और उसके लोगों ने उनके भाई के पीठ पर काटा है, और बुरी तरह चोटिल किया है. उनका कहना है कि वो अनुराग के खिलाफ सभी सबूत पेश करेंगी, और इस बार उन्हें बिल्कुल भी नहीं छोड़ने वालीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement