scorecardresearch
 
Advertisement
ओटीटी

OTT Release This Week: भुवन बाम की क्रांति से अरशद वारसी के एक्शन तक, ओटीटी पर आईं ये फिल्में-सीरीज

OTT release this week
  • 1/8

ओटीटी पर इस हफ्ते बॉलीवुड और हॉलीवुड ने अपना दबदबा बनाने की ठानी है. कई सारे मजेदार शो और फिल्में आई हैं, जिसे देखने के लिए ऑडियंस भी काफी एक्साइटेड रहने वाली है. तो आप भी जानें इस हफ्ते की ओटीटी लिस्ट क्या है...

Ghamasaan
  • 2/8

टाइटल- घमासान 

ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी5

अरशद वारसी और प्रतीक गांधी स्टारर फिल्म घमासान ओटीटी पर रिलीज हुई है. ये कहानी है एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की, जिसे एक खतरनाक डकैत को पकड़ना है. इसे तिग्मांशु धूलिया ने डायरेक्ट किया है, जो पहले पान सिंह तोमर जैसी दमदार फिल्म बना चुके हैं.

Photo: Movie Poster

The revolutionaries
  • 3/8

टाइटल- द रिवोल्यूशनरीज 

ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी5

भुवन बाम, गुरफतेह पीरजादा, रोहित सराफ, और प्रतिभा रांता स्टारर द रिवोल्यूशनरीज सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. कहानी गदर आंदोलन में शामिल हुए राशबिहारी बोस, बाघा जतिन और सचिंद्रनाथ सान्याल की बहादुरी को दिखाती है. इसे निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया.

Photo: ITG

Advertisement
Ali Baba aur 40 Bhoot
  • 4/8

टाइटल- अली बाबा और 40 भूत

ओटीटी प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार

जियो हॉटस्टार पर हॉरर कॉमेडी वेब सीरीज अली बाबा और 40 भूत रिलीज हुई है, जिसमें आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ जैसे जाने-माने चेहरे हैं. कहानी एक ऐसे गांव की है, जहां लोग अचानक खो रहे हैं. वहां कुछ सुपरनैचुरल शक्तियों का साया है, जिसके कारण अजीब चीजें घट रही हैं.

Photo: Movie Poster

Prince of Mollywood
  • 5/8

टाइटल- प्रिंस ऑफ मॉलीवुड

ओटीटी प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार

मलयालम सिनेमा से एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म प्रिंस ऑफ मॉलीवुड आई है, जिसे आप हिंदी में भी देख सकते हैं. इसकी कहानी एक ऐसे यंग लड़के की है, जो मलयालम सिनेमा का सुपरस्टार बनने का सपना देख रहा है. लेकिन उसका ये सपना आसानी से साकार नहीं होता.

Photo: Movie Poster

Untold Mr. T: I Pity The Fool
  • 6/8

टाइटल- अनटोल्ड मिस्टर टी: आई पिटी द फूल

ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री अनटोल्ड मिस्टर टी: आई पिटी द फूल लॉरेंस ट्यूरॉड, जिन्हें दुनिया 'मिस्टर टी' के नाम से जानती है, उनके शुरुआती जीवन, संघर्ष और 1980 के दशक के सबसे बड़े पॉप-कल्चर आइकन बनने की असाधारण कहानी को दर्शाती है. 

Photo: Netflix

Go Team!
  • 7/8

टाइटल- गो टीम

ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स पर एक डार्क कॉमेडी फिल्म गो टीम आई है, जिसकी कहानी ऑफिस कल्चर की एक साइड को दर्शाती है. स्पेन की एक बहुत बड़ी और मशहूर चीज बनाने वाली कंपनी है, जो समय के साथ पुरानी पड़ चुकी है और बाजार में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है.

Photo: Netflix

 

The Perfect Lie
  • 8/8

टाइटल- द परफेक्ट लाइ

ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स पर एक सात एपिसोड की मिनी-सीरीज द परफेक्ट लाइ रिलीज हुई है, जो सास्किया नूर्ट के 2007 के डच उपन्यास 'De Eetclub' पर आधारित है. 

Photo: Netflix

Advertisement
Advertisement