scorecardresearch
 

Vijay Sethupathi का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान फैंस, बोले- अकाउंट हैक हो गया क्या?

तमिल सुपरस्टार विजय सेतुपति अपनी लेटेस्ट पोस्ट की फोटो में बिल्कुल अपने स्ट्रगल के दिनों वाले अवतार में नजर आ रहे हैं. उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देख हर कोई हैरान रह गया है. विजय ने अपना वजन घटाया है, ये उनकी फोटो से साफ झलक रहा है.

Advertisement
X
विजय सेतुपति
विजय सेतुपति

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति काफी समय से जनता की नजरों से दूर रह रहे थे. उन्हें कहीं भी पब्लिक अपीयरेंस करते नहीं देखा गया था. लेकिन हाल ही में शेयर की उनकी फोटो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. विजय अपनी नई फोटो में एक नए लुक और स्टाइल में नजर आ रहे हैं. यही नहीं एक्टर का अंदाज भी बदला-बदला सा है. फैंस उनके इस ट्रांसफॉर्मेंशन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 

सेतुपति ने किया वेट लॉस
विजय सेतुपति यूं भी फैंस के दिलों में बसते हैं. लेकिन उन्होंने जो हालिया फोटो पोस्ट की है वो लोगों का दिल जीत रही है. विजय ने लंबे समय बाद अपनी कोई फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, लेकिन वो भी बिना किसी कैप्शन के. विजय इस फोटो में बहुत बदले-बदले से नजर आ रहे हैं. एक्टर की बॉडी में काफी बदलाव देखे जा सकते हैं. हालांकि विजय ने कोई ऑफिशियल इन्फॉर्मेशन नहीं दी है, लेकिन उनकी बॉडी के ट्रांसफॉर्मेशन को साफतौर से नोटिस किया जा सकता है.

विजय इस फोटो में क्लीन शेव लुक लिए हुए हैं. सफेद शर्ट पहने विजय अपने स्ट्रगल के दिनों वाला लुक दे रहे हैं. विजय को देख यूजर्स को भी वो यंग विजय याद आ गया. विजय पहले जैसे पतले लग रहे हैं.

Advertisement

 

एक्टर का लुक बेहद अमेजिंग लग रहा है. विजय के लुक को देख फैंस भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. विजय आमतौर पर अपनी कोई सेल्फी पोस्ट नहीं करते हैं. इस बार जब उन्होंने अपने घटाए वजन के साथ फोटो पोस्ट की तो ये देखकर फैंस भी हैरान हैं. यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि- सर, आप हमेशा से ही स्मार्ट लगते हो. वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा- आपका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया है. एक और यूजर ने कहा- क्या तो चेंज है. आप जैसा कोई नहीं. 

विजय सेतुपतु आखिरी बार फिल्म डीएसपी में पुलिस ऑफिसर का रोल करते दिखाई दिए थे. अब फैंस उन्हें इस नए अवतार वाली फिल्म में देखने के लिए बेताब हैं. विजय हिंदी सिनेमा में भी डेब्यू करने वाले हैं. वो जल्द ही शाहिद कपूर के साथ फर्जी वेब सीरीज में नजर आएंगे. उनकी फिल्म मेरी क्रिसमस भी पाइपलाइन में है. वहीं विजय शाहरुख खान के साथ जवान में विलेन का रोल निभाते दिखाई देंगे.  
 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement