scorecardresearch
 

तमिलनाडु के CM बने विजय, इमोशनल हुईं मां, दोस्त तृषा कृष्णन ने थलपति के परिवार को लगाया गले

थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. इस दौरान उनके घर में खुशी का माहौल है. विजय की मां उनकी इस उपलब्धि पर बात करते हुए इमोशनल होती दिखीं. उन्होंने इसे बेस्ट मदर्स डे गिफ्ट बताया.

Advertisement
X
थलपति विजय की मां हुईं इमोशनल (Photo: Social Media)
थलपति विजय की मां हुईं इमोशनल (Photo: Social Media)

सिनेमा के पर्दे पर दशकों तक राज करने के बाद सुपरस्टार थलपति विजय अब जनसेवा की नई भूमिका में नजर आएंगे. 10 मई 2026 को विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर दी है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद उनके परिवार में खुशी और उत्सव का माहौल है. बेटे की इस शानदार उपलब्धि पर बात करते हुए उनकी मां काफी भावुक होती नजर आईं

क्या बोलीं थपलपति विजय की मां?

थलपति विजय की मां ने बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर बात की. मीडिया संग बातचीत में विजय की मां शोभा चंद्रशेखर से पूछा गया कि उनके बेटे मुख्यमंत्री बन गए हैं तो उन्हें कैसा लग रहा है? इसपर उनकी मां भावुक होकर बोलीं- मैं बहुत ज्यादा खुश हूं. आज मदर्स डे पर मेरे बेटे ने मुख्यमंत्री बनकर गिफ्ट दिया है. ये मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरे तमिलनाडु के लोगों के लिए गर्व की बात है. 

 

खुशी से चहकीं दोस्त तृषा कृष्णन

थलपति विजय के सीएस शपथ ग्रहण सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी खास अंदाज में पहुंचीं. विजय के तमिलनाडु के सीएम के तौर पर शपथ लेने पर उनकी तृषा खुशी से चहकती नजर आईं. समारोह से वायरल इनसाइड वीडियो में तृषा दोस्त विजय की बहनों को गले लगाकर बधाई देती हुई भी दिखाई दीं. तृषा ने विजय की मां को भी गले लाकर बधाई दी. इससे इतना तो साफ हो गया है कि विजय के साथ तृषा उनके परिवार से भी खास बॉन्ड शेयर करती हैं. 

Advertisement

 

 

बता दें कि विजय और तृषा कृष्णन सालों से काफी गहरे दोस्त हैं. दोनों कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और जोड़ी को फैंस का बेशुमार प्यार मिला है. विजय के मुख्यमंत्री बनने की जर्नी के दौरान तृषा एक सच्चे दोस्त की तरह हर कदम पर उनके साथ खड़ी नजर आईं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by India Today (@indiatoday)

 

तृषा का लुक भी चर्चा में बना हुआ है. समारोह में तृषा साड़ी और बिंदी के साथ-साथ गजरा लगाकर पहुंचीं. विजय की जिंदगी के सबसे अहम पल में उन्होंने दोस्त की खुशियों में शामिल होकर हर किसी का दिल जीत लिया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement