
साउथ इंडियन सुपरस्टार थलपति विजय की निजी जिंदगी सुर्खियों में है. 27 साल बाद उनकी शादी टूटने के कगार पर है. विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने उनसे तलाक मांगा है. कोर्ट में तलाक की अर्जी देते हुए संगीता ने एक्टर पर कई आरोप भी लगाए हैं. अब उनकी वाइफ ने एक और याचिका दायर की है. जानते हैं कि संगीता ने नई याचिका में क्या कहा.
विजय के घर पर रहना चाहती हैं संगीता
विजय की पत्नी संगीता ने एक और याचिका दायर की है. याचिका में उन्होंने कहा कि शायद उन्हें मौजूदा वैवाहिक घर में रहने से रोका जा सकता है. इसलिए मांग की अंतरिम आदेश जारी कर संगीता को वैवाहिक घर में रहने का अधिकार दिया जाए. हो सकता है कि कोर्ट जल्द ही संगीता के याचिका पर सुनवाई कर उनके हक में फैसला सुनाए.
क्यों मांगा तलाक?
जानकारी के मुताबिक, विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने विशेष विवाह अधिनियम 1954 की धारा 27(1)(a) के तहत चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है. याचिका में उन्होंने विजय पर गंभीर आरोप लगाया है. संगीता का कहना है कि विजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. ये भी खबरें हैं कि विजय तलाक के बाद वाइफ संगीता को एलिमनी में 250 करोड़ रुपये देंगे.


तृषा कृष्णन संग जुड़ा नाम
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि थलपति विजय साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को डेट कर रहे हैं. तृषा की वजह से उनका घर टूट रहा है. इन आरोपों के बीच हाल ही में एक्टर को तृषा के साथ एक इवेंट में देखा गया. पब्लिकली साथ आकर दोनों ने साबित कर दिया कि उन्हें अफेयर की खबरों से फर्क नहीं पड़ता है. हालांकि, विजय या तृषा ने अब तक ऑफिशियली रिश्ते पर कुछ नहीं बोला है.
थलपति विजय और संगीता के रिश्ते की बात करें, तो दोनों ने 25 अगस्त, 1999 में शादी की थी. विजय क्रिश्चियन हैं, संगीता हिंदू हैं. कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला किया था. इसके बाद चेन्नई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था. शादी के बाद संगीता और विजय एक बेटा- जेसन संजय विजय, बेटी- दिव्या साशा के पेरेंट बने. अब दोनों के तलाक की खबरों ने फैन्स को शॉक कर दिया है.