साउथ सिनेमा के सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत कर चुके हैं. 26 फरवरी को शादी के बाद, एक्ट्रेस हैदराबाद अपने ससुराल पहुंच गई हैं. विजय-रश्मिका शादी के बाद लोगों को एक खास तरह से धन्यवाद कह रहे हैं. वो देशभर में अन्नदान कर रहे हैं, ताकि उन्हें अपनी इस नई शुरुआत के लिए आशीर्वाद मिल सके.
विजय के गांव पहुंची रश्मिका मंदाना
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना काफी लंबे समय तक डेटिंग के बाद एक-दूजे के हुए हैं. ये पल कपल और उनके फैंस के लिए काफी इमोशनल है. अब अपनी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी से पहले, विजय अपनी पत्नी रश्मिका को लेकर अपने गांव थुम्मनपेट गए हैं, जो तेलंगाना के महबूबनगर जिले में स्थित है. वहां कपल ने सत्यनारायण भगवान की पूजा में भाग लेते हुए भगवान का आशीर्वाद लिया.
रश्मिका-विजय के गांव में पहुंचने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इस दौरान रश्मिका के चेहरे पर एक अलग चमक और खुशी देखी गई. विजय के गांव में एक्ट्रेस का काफी अच्छे से स्वागत किया गया. रश्मिका ने इस इवेंट के लिए एकदम सिंपल लुक चुना. उन्होंने ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी के साथ टिपिकल साउथ इंडियन कॉपर की ज्वेलरी पहनी जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखीं. वहीं विजय ने पिस्ता कलर का कुर्ता पहना.
विजय और रश्मिका का स्वागत एक ट्रेडिशनल डांस परफॉरमेंस से किया गया. उन्हें देखकर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई. हर कोई नई जोड़ी को देखना चाहता था. विजय के साथ उनका पूरा परिवार शामिल था. इस शानदार आयोजन के लिए उनके गांव स्थित घर को भी पूरी तरह सजाया गया. हर कोई विजय और रश्मिका की इस नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बेहद खुश दिखा. .ये मोमेंट 'VIROSH' के फैंस के लिए भी बेहद खास है.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 4 मार्च को हैदराबाद में अपनी शादी का रिसेप्शन रखने वाले हैं, जहां कई बड़े फिल्मी सितारे और राजनेता शामिल होंगे. हर कोई उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचेगा.