scorecardresearch
 

विजय की अर्धांगिनी बनकर पूजा में बैठीं रश्मिका मंदाना, ट्रेडिशनल लुक में दिखीं खूबसूरत, Video

रश्मिका मंदाना अपने पति विजय देवरकोंडा के गांव गई हुई हैं, जहां वो सत्यनारायण भगवान की पूजा में शामिल हुईं. इस दौरान कपल का लुक काफी वायरल हुआ. दोनों ट्रेडिशनल लुक में एकदम परफेक्ट जोड़ी लगे.

Advertisement
X
पति विजय के साथ रश्मिका (Photo: Screengrab)
पति विजय के साथ रश्मिका (Photo: Screengrab)

रश्मिका मंदाना जबसे विजय देवरकोंडा की पत्नी बनी हैं, तब से सोशल मीडिया पर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. हर कोई नए कपल को बधाई देता नजर आ रहा है. विजय और रश्मिका भी फैंस को अनोखे तरीके से धन्यवाद कर रहे हैं. शादी के बाद, रश्मिका का ससुराल में भी शानदार स्वागत हुआ है. 

विजय के गांव में हुई पूजा में छाईं रश्मिका

2 मार्च को विजय अपनी पत्नी रश्मिका को लेकर अपने अपने गांव थुम्मनपेट पहुंचे, जहां पर सत्यनारायण भगवान की पूजा का आयोजन किया गया. कपल का स्वागत धूमधाम से किया गया. पूरा गांव रश्मिका और विजय की झलक देखने के लिए बेताब होता नजर आया. रश्मिका की सासू मां ने बहू का भी पूरे मन से स्वागत किया, जिसे हर किसी ने देखा और खूब सराहा भी.

अब विजय और रश्मिका के कुछ और वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें दोनों सत्यनारायण भगवान की पूजा में बैठे नजर आए. इसमें दोनों की दमदार केमिस्ट्री और लुक पर सभी की नजरें टिकीं. देखते ही देखते रश्मिका-विजय की वीडियोज चारों तरफ वायरल हो गईं, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आए. 

विजय ने पूजा के दौरान बेज रंग का कुर्ता पहना था, वहीं रश्मिका ऑफ-व्हाइट और ऑरेंज रंग की साड़ी में दिखीं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने मंदिर के गहने पहने थे और चमेली के फूलों से अपना लुक पूरा किया था. उनके साथ-साथ पूरा परिवार और गांव भी शामिल था, जो पूजा में बैठकर भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचा था. पूजा के बाद, दोनों ने फैंस से भी बात की.

Advertisement

रश्मिका-विजय की लव स्टोरी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था. दोनों पहली बार साल 2018 में आई फिल्म 'गीता गोविंदम' के दौरान मिले थे. फिर उनकी एक और फिल्म 'डियर कॉमरेड' साल 2019 में आई जिसके बाद दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आने लगी और उन्हें एक नाम 'VIROSH' दे दिया. 

रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी को हुई थी, जिसका नाम भी कपल ने 'VIROSH' रखा ताकि वो अपने फैंस को एक ट्रिब्यूट दे सकें. अब शादी के बाद, दोनों 4 मार्च को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे जिसमें सिनेमा जगत के सभी बड़े सितारे मौजूद होंगे. ये इवेंट हैदराबाद में होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement