साउथ सिनेमा के दो बड़े सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस समय सोशल मीडिया पर सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन चुकी है. दोनों की वेडिंग फोटोज इतनी वायरल हुईं कि हर कोई उनके प्यार में खो गया. विजय-रश्मिका लंबे समय तक डेटिंग के बाद एक हुए. ये पल उनके फैंस और चाहने वालों के लिए बेहद इमोशनल रहा.
विजय की पत्नी बनीं रश्मिका मंदाना
रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी के दिन उदयपुर में ट्रेडिशनल साउथ इंडियन वेडिंग की थी. उनकी शादी में काफी करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी थी. शादी के बाद, शुक्रवार को विजय और रश्मिका किसी नई जोड़ी की तरह उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. जहां उन्होंने पैप्स को पोज दिए और फैन्स का धन्यवाद किया, जिन्होंने कपल को इतनी विशेज दीं.
रश्मिका ने जहां लाल सूट पहना हुआ था, वहीं विजय सिल्वर कलर के कुर्ते-पजामे में दिखे थे. इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी भी साफ झलक रही थी. कपल उसी दिन उदयपुर से हैदराबाद पहुंचा, जहां एक्ट्रेस का उनके ससुराल में स्वागत किया गया. पैप्स के कैमरा ने विजय के हैदराबाद स्थित घर के बाहर इस मोमेंट को भी कैप्चर किया.
रश्मिका का अपने ससुराल में एंट्री वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें विजय घर के अंदर अकेले जाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं रश्मिका को उनकी सासू मां संभालकर गृह प्रवेश के लिए लेकर जाती दिख रही हैं. इस दौरान एक्ट्रेस खुशी से चहकती नजर आ रही हैं. फैंस रश्मिका-विजय की इस नई शुरुआत के मौके पर इमोशनल हो रहे हैं. कमेंट सेक्शन में 'VIROSH' एकबार फिर ट्रेंड कर रहा है.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का सेलिब्रेशन अभी यहीं तक थमने नहीं वाला है. दोनों 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं, जिसमें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों से लेकर राजनेताओं तक का तांता लगने वाला है. हर कोई कपल को आशीर्वाद देने पहुंचेगा.
बात करें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वर्क फ्रंट की, तो एक्ट्रेस इस साल बॉलीवुड फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आने वाली हैं. वहीं विजय भी अपनी फिल्म 'रणबाली' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ रश्मिका भी होने वाली हैं. शादी के बाद, दोनों पहली बार एक फिल्म में काम करने वाले हैं.