scorecardresearch
 

राम चरण की फिसली जुबान, पहले बुमराह को कहा था 'फुटबॉलर' फिर MP को समझा बिहार

राम चरण ने भोपाल में हुए अपनी फिल्म पेद्दी के प्रमोशन के दौरान काफी गलतियां की जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. पहले उन्होंने जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर समझा, फिर भोपाल के लोगों को बिहारी.

Advertisement
X
राम चरण से हुई गलतियां (Photo: Instagram @jiostudios)
राम चरण से हुई गलतियां (Photo: Instagram @jiostudios)

तेलुगू सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी नई फिल्म पेद्दी को लेकर सुर्खियों में है. उनकी ये स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म जल्द थिएटर्स में लगने वाली है. कुछ वक्त पहले फिल्म का ट्रेलर भी आया था, जिसकी खूब चर्चा हुई. बीते दिन पेद्दी फिल्म की पूरी टीम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंची, जहां फिल्म का नया गाना 'Hellallallo' लॉन्च किया गया. 

इवेंट में राम चरण के साथ ए.आर.रहमान, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा समेत सभी जाने-माने सितारे थे. तेलुगू स्टार ने अपने डांस से वहां समा बांधा. लोग उन्हें देखकर काफी एक्साइटेड भी नजर आए. हालांकि इस इवेंट में राम चरण से कई सारी गलतियां भी हुईं, जिसके लिए उन्हें बाद में माफी मांगनी पड़ी. 

राम चरण से हुई भारी चूक

पेद्दी म्यूजिक लॉन्च इवेंट में राम चरण ने इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को गलती से फुटबॉलर समझ लिया था. ये भूल उनसे एक रैपिड फायर राउंड के दौरान हुई थी. एक्टर ने बाद में ट्वीट करके क्रिकेटर से माफी मांगी. लेकिन इस एक गलती के अलावा, राम चरण भोपाल के लोगों को बिहारी भी समझ बैठे थे. हैरानी की बात ये है कि उनसे ये गलती एक बार नहीं, बल्कि बार-बार हुई.

Advertisement

X पर राम चरण के वीडियो वायरल हैं, जिसमें वो भोपाल के लोगों से कह रहे हैं- हमारे बिहार के लोगों को...बिहार के लोग आप मेरे साथ हैं? एक और गाना हमारी मूवी के थीम सॉन्ग, हम सभी का फेवरेट गाना आप सुना सकते हो? थैंक्यू...थैंक्यू बिहार. हालांकि राम चरण की इस गलती को बाद में वहां एंकर ने सही किया. 

उन्होंने उन्हें सीधे तौर पर तो नहीं, लेकिन ये बताया कि वो बिहार में नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में हैं. एक्टर ने तुरंत अपनी गलती मानी और बिहार की जगह भोपाल के लोगों का धन्यवाद किया. मगर सोशल मीडिया की जनता उन्हें कहां छोड़ने वाली थी. उन्होंने राम चरण की गलती के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू किया. 

बात करें राम चरण की फिल्म पेद्दी की, तो ये 4 जून को थिएटर्स में रिलीज होनी है. इस फिल्म के लिए एक्टर ने भी कड़ी मेहनत की है. उन्होंने क्रिकेटर से लेकर एक पहलवान जैसी बॉडी बनाने के लिए काफी पसीना बहाया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement