scorecardresearch
 

तलाक नहीं पवन सिंह से बच्चा चाहती हैं ज्योति! मांगी मन्नत, महादेव की भक्ति में हुईं लीन

पवन सिंह से अलग रह रहीं ज्योति सिंह ने अपनी निजी जिंदगी, शादी, मन्नत और बहनों संग भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया. ज्योति ने हिंट दिया कि वो पवन सिंह से तलाक नहीं बच्चा चाहती हैं.

Advertisement
X
पवन की पत्नी ने मांगी मां बनने की मन्नत (Photo: ITG)
पवन की पत्नी ने मांगी मां बनने की मन्नत (Photo: ITG)

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह से अलग रह रहीं पत्नी ज्योति सिंह की निजी जिंदगी में भले ही कितनी ही उथल-पुथल चल रही हो. वो अपनी लाइफ को खुलकर जीना पसंद करती हैं. उनके तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है, बावजूद इसके वो लाइफ में डिप्रेस्ड नहीं होना चाहती हैं. ज्योति ने अपनी बहन के व्लॉग में बताया कि उन्हें नहीं पता आगे उनकी शादी का क्या होगा लेकिन वो अपनी बहनों संग एक घर लेकर रहना चाहती हैं.

बड़ी बहन कुंवारी क्यों हुई छोटी की पवन सिंह से शादी?

ज्योति बहनों संग बनारस घूमती दिखीं इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी दो बहनें और हैं. ज्योति दूसरे नंबर पर आती हैं, लेकिन इनकी शादी पहले ही हो गई. बड़ी बहन जूही अब तक कुंवारी हैं. वहीं एक और छोटी बहन है-उनकी भी अभी शादी नहीं हुई है.

ज्योति ने परिवार के बारे में बात करते हुए कहा कि अकसर पूछा जाता है कि छोटी बहन की शादी कैसे हो गई, जब बड़ी बहन घर में कुंवारी बैठी है. पहला तो मैं बता दूं कि हम लोग ऐसी फैमिली से आते हैं जहां छोटी सोच के लोग नहीं रहते. वैसे भी जूही को शादी नहीं करनी थी. पवन सिंह का जब रिश्ता आया था तो वो मेरे लिए आया था. तो मेरी हो गई. जूही ने पापा से साफ कह दिया कि मुझे शादी नहीं करनी. 

Advertisement

क्या मांगी ज्योति ने मन्नत?

जूही के व्लॉग में ज्योति सिंदूर लगाए भी दिखीं. उन्होंने कहा कि सिंदूर लगाकर अलग ही निखार आता है. वो बताती हैं कि मैं अक्सर बनारस आती हूं, मैं महादेव की भक्त हूं. यहां आना बहुत अच्छा लगता है, मन को शांति देता है. ज्योति ने भगवान से मन्नत भी मांगी हुई है. इस बारे में बात करते हुए कहती हैं कि मैंने मन्नत मांगी है, लेकिन वो मैं अभी आपको नहीं बता सकती. 

फिर वो अपने भांजे को गोद में उठाते हुए इशारा करती हैं कि वो मन्नत एक बच्चे की है. हिंट देते हुए ज्योति कहती हैं कि आप वो मन्नत इसके रूप में देख सकते हैं. बाकी जब पूरी होगी तो मैं जरूर बताऊंगी.  

बहनों संग कहीं दूर बस जाना चाहती हैं ज्योति

व्लॉग में ज्योति आगे अपनी ख्वाहिश जताते हुए कहती हैं कि मेरा तो पता नहीं क्या होने वाला है. मेरी शादी का क्या होगा क्या नहीं, और तुम दोनों भी कहती हो कि शादी नहीं करनी है. तो अगर भविष्य में कभी बात बनी तो हम भी फ्रेंड्स सीरीज की तरह एक घर लेकर साथ में रहेंगे. और खूब मस्ती करेंगे. ज्योति की बातें सुनकर बहनें भी हामी भरती हैं, और कहती हैं- भगवान हमारी मनोकामना पूरी करें, हम ऐसे ही साथ रहें. 

Advertisement

अब पवन सिंह संग ज्योति के तलाक केस का क्या होता है ये तो वक्त बताएगा, लेकिन ज्योति साफ कर चुकी हैं कि वो पति संग शादीशुदा जीवन बिताना चाहती हैं. वो तलाक नहीं चाहतीं. लेकिन पवन भी कह चुके हैं कि वो अब अलग होना चाहते हैं. कपल की शादी 2019 में हुई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement