scorecardresearch
 

'बस इतना कह दो मैं हूं ना', अक्षरा सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस को भी दी सलाह

सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अपने फैंस के साथ दिल की बात शेयर करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.

Advertisement
X
अक्षरा सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट? (Photo: Instagram @Aksharasingh)
अक्षरा सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट? (Photo: Instagram @Aksharasingh)

भोजपुरी सिनेमा की 'क्वीन' और अपनी बेबाक आवाज के लिए फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल थॉट्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. हाल ही में अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है.

अक्षरा ने अपने इस 'क्रिप्टिक पोस्ट' के जरिए अपनों का साथ देने और लोगों की हिम्मत बढ़ाने की एक ऐसी बात कही है, जो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के दिल को छू जाएगी.

अक्षरा ने क्या लिखा?
अक्षरा सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'जिंदगी में हजार लोग मिलेंगे, जो उनकी अपनी आंखों से अपने हिसाब से आपको देखेंगे. बहुत कम लोग होंगे, जो आपके संघर्ष के पीछे किए गए बलिदानों को समझेंगे...'

सिर्फ एक चीज चाहिए होती है ऐसे लोगो को पता है क्या? तुम ठीक हो ना? तुम लड़की हो या लड़के, बस जिंदगी में चलते रहो. बस इतनी सी ही बात से वो दुनिया भी जीती जा सकती है. अगर आपके भी आसपास कोई ऐसा हो जो बहुत मजबूत हो, उससे बस इतना सा कहना 'मैं हूं ना, तुम बहुत अच्छा कर रही हो या कर रहे हो'. सिर्फ इतना'.

Advertisement

भजन का वीडियो किया शेयर
इस पोस्ट के अलावा अक्षरा ने एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में वो भजन गाती हुई दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है, 'Voice ने बोला मैं नहीं आ रही नाक भी बंद, दिल बोला 'भजन तो होगा'  वादा जो किया है . तो बस… जो निकला वही मां को अर्पित कर दिया. प्यार से सुन लेना . ये भजन आपने ही फरमाइश किया था हम सबका फेवरेट.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वर्फ फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह फिलहाल 'अम्बे है मेरी मां' फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते दिनों इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था. इस फिल्म में अक्षरा माता रानी की भक्त के किरदार में नजर आई हैं. जिसमें वो दहेज पर ससुराल वालों को सबक सिखाती हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement