scorecardresearch
 

Film Wrap: नहीं रहीं 'सुरों की मल्लिका' आशा भोसले, अंबानी पार्टी में शाहरुख ने मचाया धमाल

रविवार का दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी दुखद बीता. बॉलीवुड की मशहूर लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. प्रधानमंत्री से लेकर हर किसी ने उनके जाने का शोक मनाया. वहीं शाहरुख खान का अनंत अंबानी की पार्टी से एक वीडियो वायरल रहा.

Advertisement
X
नहीं रहीं संगीत की 'आशा' आशा भोसले (PTI photo)
नहीं रहीं संगीत की 'आशा' आशा भोसले (PTI photo)

आज का दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी दुखद बीता. बॉलीवुड ने अपना सबसे बेशकीमती हीरा लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले को खो दिया. उन्होंने 92 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली. आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा. वहीं शाहरुख खान अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में हुई भजन संध्या में 'बबम बम' पर झूमते दिखाई दिए.

जब सोनू निगम ने धोए आशा भोसले के पैर, मंच पर नजारा देखते रहे RSS प्रमुख मोहन भागवत

आशा भोसले के जाने से सिंगर सोनू निगम पूरी तरह टूट चुके हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दिग्गज सिंगर को श्रद्धांजलि दी. साथ ही उनके साथ गाना गाने का अपना अनुभव साझा किया.

PM मोदी से मुलाकात, अमित शाह को द‍िया आशीर्वाद, खास था आशा ताई का रिश्ता

आशा भोसले के निधन के बाद उनकी यादों में डूबी तस्वीरें वायरल हैं. शाहरुख खान से लेकर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और सचिन तेंदुलकर तक- हर कोई उन्हें खास सम्मान देता था.

MI vs RCB: मुंबई को सपोर्ट करने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे सैफ-करीना, अनुष्का का भी दिखा जोश

आईपीएल 2026 का कारवां आज मुंबई पहुंचा है. ऐसे में कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स वानखेड़े स्टेडियम में दिखाई दिए हैं. करीना कपूर अपने परिवार के साथ मुंबई की टीम को सपोर्ट करने पहुंची. तो अनुष्का शर्मा अपने पति विराट की टीम का जोश बढ़ाती नजर आईं.

Advertisement

अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में भजन संध्या, शाहरुख खान ने 'बबम बम' पर किया डांस, वीडियो वायरल 

शाहरुख खान और गौरी खान ने अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में डांस किया, लेकिन भजन नाइट के दौरान रणवीर सिंह की जोशीली परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया. 

आशा भोसले ने 20 भाषाओं में गाए थे 11000 से ज्यादा गाने, गिनीज बुक में दर्ज है नाम

आशा भोसले ने महज 16 साल की उम्र में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी. लो बजट फिल्मों में गाना गाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड के लेजेंडरी म्यूजिक कम्पोजर्स के साथ काम किया. उनके नाम एक बेहतरीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement