scorecardresearch
 

अफेयर के लिए 15 साल की शादी तोड़ी? सुपरस्टार दामाद पर भड़की सास, बोली- वो झूठा है

साउथ एक्टर रवि मोहन की पर्सनल लाइफ हेडलाइन्स में है. उन्होंने पत्नी आरती से 15 साल बाद तलाक ले लिया. अलग होने के बाद उन्होंने एक्स वाइफ पर कई आरोप लगाए. ऐसे में अब रवि की एक्स सास ने उन्हें लताड़ा है.

Advertisement
X
सुजाता विजयकुमार ने एक्स दामाद रवि मोहन को दिया जवाब (Photo: Instagram)
सुजाता विजयकुमार ने एक्स दामाद रवि मोहन को दिया जवाब (Photo: Instagram)

पॉपुलर तमिल एक्टर रवि मोहन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, रवि ने 2009 में  आरती रवि से शादी की थी. लेकिन 15 साल साथ रहने के बाद साल 2024 में दोनों अलग हो गए. तलाक के बाद रवि मोहन का नाम फेमस सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ जुड़ने लगा, जिसपर दोनों को काफी ट्रोल किया गया. 

रवि मोहन का चल रहा अफेयर?

केनिशा फ्रांसिस पर आरोप लगा कि उन्हीं की वजह से रवि मोहन का पत्नी आरती संग तलाक हुआ है. ट्रोलिंग को देखते हुए सिंगर केनिशा ने पोस्ट शेयर करके रवि मोहन संग ब्रेकअप का हिंट दिया. उन्होंने ये भी कहा कि वो चेन्नई छोड़कर जा रही हैं. 

सिंगर केनिशा संग रिश्ते पर जैसे-जैसे विवाद बढ़ा तो रवि मोहन ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई दावे किए. एक्टर ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर बुली किया जा रहा है. उन्होंने हैरासमेंट जैसे कई गंभीर आरोप लगाए. रवि ने यह भी दावा किया कि शादी के वक्त उनकी एक्स पत्नी आरती ने खुद को चोट पहुंचाकर उन्हें ब्लैकमेल किया था. 

एक्टर को सास से मिला जवाब

रवि मोहन के इन आरोपों के बाद अब उनकी सास यानी आरती की मां और प्रोड्यूसर सुजाता विजयकुमार ने भी मीडिया के सामने आकर अपनी बेटी का बचाव किया है. टीवी9 तमिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सुजाता विजयकुमार ने एक्स दामाद रवि मोहन के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें उनके बेटों आरव और अयान से मिलने नहीं दिया जा रहा है. 

Advertisement

सुजाता विजयकुमार बोलीं- रवि मोहन का यह दावा पूरी तरह से झूठा और गलत है कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है. कोई भी उन्हें अपने ही बच्चों से मिलने से नहीं रोक सकता. 

बेटी-दामाद आरती और रवि के अतीत के बारे में बात करते हुए सुजाता विजयकुमार ने रवि मोहन के 'ब्लैकमेल' वाले आरोपों को भी गलत बताया. वो बोलीं- साल 2008 में 'विकटन' मैगजीन में एक इंटरव्यू छपा था, जिसमें इस पूरी बात को साफ-साफ समझाया गया था. मैं अभी उस इंटरव्यू को ढूंढ रही हूं. उस इंटरव्यू से यह साफ हो जाएगा कि असल में किसने किसको ब्लैकमेल किया था और शादी करने के लिए किसने अपने हाथ की कलाई काटी थी. 

बच्चों पर पड़ रहा बुरा असर

सुजाता ने कहा कि इस पूरे विवाद का उनके परिवार पर बुरा असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि उनका नाती आरव 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम्स दे रहा है. लेकिन इस विवाद की वजह से वो भारी तनाव में है. सुजाता बोलीं- मैं इस बात को ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर इसलिए नहीं बता रही हूं, क्योंकि मेरा नाती अभी अपनी 10वीं की परीक्षाएं दे रहा है और इस पूरे मामले की वजह से वो बहुत ज्यादा स्ट्रेस में है. उसने इतनी कम उम्र में वो सब कुछ देख लिया है, जो उसे नहीं देखना चाहिए था. 

Advertisement

15 साल बाद टूटी शादी
आरती रवि और रवि मोहन के रिश्ते की बात करें तो दोनों ने 15 साल साथ रहने के बाद साल 2024 में अलग होने का ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया था. आरती ने दावा किया था कि रवि से अलग होने पर उन्हें और उनके बच्चों को गहरा सदमा लगा था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement