scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

'ये काली काली आंखें' फेम एक्ट्रेस ने गुपचुप की सगाई, घुटनों पर बैठा मंगेतर, किया Kiss

Aanchal Singh engagement
  • 1/9

टीवी एक्ट्रेस आंचल सिंह अपनी पर्सनल को लेकर चर्चा में हैं. 'ये काली काली आंखें' शो में अपनी एक्टिंग के लिए पहचानी जाने वाली आंचल ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड मोहित चावला के साथ सगाई कर ली है. जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. (Photo: Instagram/anchalsinghofficial)

Aanchal Singh engagement
  • 2/9

आंचल सिंह और उनके मंगेतर मोहित चावला ने एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी सगाई की खुशखबरी दी. उन्होंने सेरेमनी की कई तस्वीरें शेयर कीं. (Photo: Instagram/anchalsinghofficial)

Aanchal Singh engagement
  • 3/9

शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस गुलाबी रंग के अनारकली सूट और शानदार ज्वेलरी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि मोहित ने ट्रेडिशनल सफेद कपड़े पहने थे. ऐसा लग रहा था कि कपल ने एक बहुत ही सुंदर लोकेशन पर सगाई की है. (Photo: Instagram/anchalsinghofficial)

Advertisement
Aanchal Singh engagement
  • 4/9

पहली दो तस्वीरों में आंचल और मोहित घुटनों के बल बैठकर अंगूठियां बदलते हुए दिख रहे हैं. इसके बाद, उन्होंने कैमरे के लिए पोज भी दिया और बहुत खुश दिखे. बता दें कि सगाई की सेरेमनी में कपल का परिवार और करीबी लोग मौजूद थे. (Photo: Instagram/anchalsinghofficial)

Aanchal Singh engagement
  • 5/9

आंचल ने इन तस्वीरों के साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी पहली मुलाकात और पहली बातचीत को याद किया.  (Photo: Instagram/anchalsinghofficial)

Aanchal Singh engagement
  • 6/9

एक्ट्रेस ने लिखा, 'जब हमने पहली बार बात की थी या उससे भी पहले- जब कायनात मुझे आपके मेरी जिंदगी में आने के संकेत दे रही थी. आपके साथ भी ऐसा ही हुआ. दुनिया के लिए यह लिखते हुए मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं... हमारे सफर ने हमें बहुत कुछ सिखाया है... उतार-चढ़ाव के साथ! लेकिन एक चीज जो बनी रहती है- वह है सुकून. रिश्तों की दुनिया में यह एहसास कितना कम आंका जाता है.' (Photo: Instagram/anchalsinghofficial)

Aanchal Singh engagement
  • 7/9

'इस नए चैप्टर में शुरुआती कुछ कदम... और किसी तरह, मुझे अब भी वही छोटी बच्ची जैसा महसूस हो रहा था. मैं तस्वीरों के बारे में नहीं सोच रही थी. मैं बस उस पल को जी रही थी। कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें नाचते-गाते हुए जीना चाहिए.' (Photo: Instagram/anchalsinghofficial)

Aanchal Singh engagement
  • 8/9

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि आंचल सिंह एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फिल्मों, शो, म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में काम किया है.  (Photo: Instagram/anchalsinghofficial)

Aanchal Singh engagement
  • 9/9

भले ही उन्हें क्राइम थ्रिलर 'ये काली काली आंखें' से पहचान मिली, लेकिन आंचल 'अनदेखी', 'रमैय्या वस्तावैया', 'हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी' और कई अन्य प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं. (Photo: Instagram/anchalsinghofficial)

Advertisement
Advertisement
Advertisement