पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान इस समय अपनी जिंदगी के बेस्ट फेज में हैं. वो जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं. माहिरा 41 की उम्र में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी.
Photo: Instagram @mahira_khan_fan_club123
इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए माहिरा ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज कंफर्म की थी. बेबी बंप थामे एक्ट्रेस का फोटो काफी वायरल हुआ था. दुनियाभर से लोग उन्हें बधाई दे रहे थे.
Photo: Instagram @mahira_khan_fan_club123
प्रेग्नेंसी की खबर के बीच माहिरा टोरंटो भी फिल्म फेस्टिवल अटेंड करनी गई थीं. अब एक्ट्रेस पाकिस्तान के शहर इस्लामाबाद में हुए एक इवेंट का हिस्सा बनीं, जहां वो अपना बेबी बंप छिपाती हुई नजर आईं.
Photo: Instagram @afsheenbaigofficial
इस इवेंट में माहिरा ने एक चमकदार पिंक सैटिन साड़ी पहनी थी, जिसमें वो अपना बेबी बंप कवर करती दिखाई दीं. साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था.
Photo: Instagram @bymmyza
अपने लुक को और खास बनाने के लिए माहिरा ने डायमंड और रूबी का हैवी चोकर पहना. इसके साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स और ब्रेसलेट्स भी पहने थे.
Photo: Instagram @bymmyza
माहिरा का मेकअप काफी सॉफ्ट और सिंपल था. उन्होंने आंखों को अच्छे से हाईलाइट किया था, गालों पर हल्का ब्लश और न्यूड-पिंक लिपस्टिक लगाई थी. उन्होंने अपने बालों का साफ-सुथरा बन बनाया हुआ था, जिससे उनका पूरा लुक काफी एलिगेंट लग रहा था.
Photo: Instagram @bymmyza
माहिरा खान का अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. 41 की उम्र में भी उनके चेहरे पर ग्लो है, और सिंपल लुक में भी उनकी खूबसूरती निखरकर बाहर आ रही है. एक्ट्रेस ने सभी को अपनी झलक से इंप्रेस कर डाला है.
Photo: Instagram @samanmkhann
बात करें माहिरा की प्रेग्नेंसी की, तो ये उनका और उनके दूसरे पति सलिम करीम का पहला बच्चा होगा. माहिरा पहले से एक बेटे की मां हैं. उनके 17 साल के बेटे का नाम अजलान है, जो उनके पहले पति अली अस्करी से है.
Photo: Instagram @mahira_khan_fan_club123