scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

6 दिन चली शादी, हनीमून की रात पति को हुआ बुखार, एक्ट्रेस ने उड़ाया मजाक

श्रुतिका अर्जुन
  • 1/10

बिग बॉस 18 में दिखी एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन अपने फनी और चुलबुले अंदाज से फैंस को दीवाना बनाती हैं. एक्ट्रेस ने पति अर्जुन राज को लेकर पर्सनल खुलासा किया है. 
 

श्रुतिका अर्जुन
  • 2/10

हॉटरफ्लाई संग बातचीत में श्रुतिका ने हनीमून की पोल खोली है. उन्होंने बताया कैसे सुहागरात के दिन उनका पोपट बन गया था. उन्हें आज भी वो किस्सा याद है.
 

श्रुतिका अर्जुन
  • 3/10

वो हंसते हुए कहती हैं- 6 दिन की वेडिंग के बाद हमारी जब सुहागरात आई तो पति को फीवर हो गया था. इसे 103 डिग्री बुखार था.

Advertisement
श्रुतिका अर्जुन
  • 4/10

पति अर्जुन राज ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि उसी दिन वो बीमार हो गए थे. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा- क्या रे... सेटिंग नहीं थी.
 

श्रुतिका अर्जुन
  • 5/10

श्रुतिका ने बताया कि पिता ने उनकी शादी के लिए बेस्ट अरेंजमेंट किए थे. तब वो बेटी की इतनी महंगी शादी अफोर्ड नहीं कर सकते थे. फिर भी उन्होंने श्रुतिका के लिए सब कुछ स्पेशल किया.

श्रुतिका अर्जुन
  • 6/10

एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी पहली डेट फाइव स्टार होटल में थी. इससे पहले वो अपने दोस्तों के साथ छोटे कैफे में हैंगआउट पर जाती थीं. वो अमीर लड़के से शादी नहीं करना चाहती थीं. 
 

श्रुतिका अर्जुन
  • 7/10

इसकी वजह बताते हुए श्रुतिका ने कहा- मुझे लगता था अमीर लड़के प्यार करने का नाटक करते हैं. वो इस्तेमाल करके छोड़ देते हैं. लेकिन अर्जुन ऐसा नहीं था. 
 

श्रुतिका अर्जुन
  • 8/10

अर्जुन और श्रुतिका का प्यार फैंस को बिग बॉस में देखने को मिला था. अर्जुन ने हर मोड़ पर श्रुतिका को सपोर्ट किया है. तभी मां बनने के बाद भी वो इंडस्ट्री में लगातार काम कर रही हैं.
 

श्रुतिका अर्जुन
  • 9/10

बिग बॉस हाउस में श्रुतिका का गेम फैंस को पसंद आया था. लेकिन वो गेम नहीं जीत पाई थीं. उनका कॉमिक साइड सबको पसंद आया. श्रुतिका हाल ही में रियलिटी शो द 50 में दिखी थीं.
 

Advertisement
श्रुतिका अर्जुन
  • 10/10

All Photos: Instagram @shrutika_arjun
 

Advertisement
Advertisement