सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर जय मदान पेशे से वास्तु, फेस रीडिंग, पामिस्ट्री और टैरो कार्ड रीडिंग करती हैं. कई बड़े स्टार्स के लिए वो काम कर चुकी हैं.
अपनी गॉर्जियस पर्सनैलिटी के लिए वो फेमस हैं. उन्हें इंडिया की सबसे खूबसूरत एक्सट्रोलॉजर में काउंट किया जाता है. वो स्टार्स की फेवरेट हैं.
जय दूसरों की लाइफ को लेकर प्रेडिक्शन करती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी खुद की शादी में एक वक्त दिक्कतें आई थीं. गुस्से में उन्होंने पति को छोड़ भी दिया था.
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में जय मदान ने बताया कि उनकी शादी 21 साल की उम्र में हुई थी. जो कि अरेंज मैरिज थी. पति उनसे 8 साल बड़े हैं.
कपल अपनी बेटियों के साथ खुशी से रहता है. वो कहती हैं- वो काफी अच्छे हैं. कोई खराब आदत उनमें नहीं है. रोज गुरुद्वारा जाते हैं. मैंने अपने पिता से वादा किया था कि मैं उनकी पसंद से शादी करूंगी.
जय के मुताबिक, वो 21 साल की उम्र में ही मां भी बन गई थीं. लेकिन वो इसके लिए रेडी नहीं थीं. उनकी जिंदगी एकदम से बदल गई थी.
उनकी शादी में कंपैटिबिलिटी की दिक्कत चल रही थी. बाद में जय मदान को लगा कि प्रॉब्लम उनके दिमाग में थी. फिर उन्हें जिंदगी का पाठ मिला. उनका रास्ता बदला, उनका नजरिया बदला.
जय ने कहा कि उन्होंने ये रिश्ता संभाला. वो जिद्दी थीं लेकिन समझदार भी थीं. उन्होंने कभी जिंदगी में किसी को नहीं छोड़ा. ऐसा नहीं था कि शादी नहीं चल रही तो पति को छोड़ दो.
वो कहती हैं- मैंने पति को 2-3 बार छोड़ दिया था. लेकिन वो पति को चेंज करने के लिए नहीं था. मैं खुद में चेंज लाना चाहती थी. मैं बस चाहती थी वो मुझे पैंपर करे, प्रोटेक्टिंग और प्रोवाइड करने वाला हो.
जय मदान ने आगे कहा- अब हम दोनों एक-दूसरे को समझते हैं. दोनों अपने पार्ट की जिम्मेदारी अच्छे से निभाते हैं. हम साथ में खुश हैं.
All Photos: Instagram @jaimadaanofficial