कुछ घंटे पहले एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फैमिली आउटिंग की फोटोज शेयर कीं, जिसमें वो पति और बेटे के साथ हाथी की सेवा करती नजर आईं.
अमाला के चेहरे की खुशी बता रही है कि उन्हें बेजुबान जानवरों से प्यार हैं. एक्ट्रेस को जानवरों के साथ वक्त बिता करा अच्छा लगता है.
अमाला अपने दो साल के बेटे को भी जानवरों से प्यार करना सिखा रही हैं. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरी जिंदगी, मेरा प्यार इलई दो साल का हो गया.
उन्होंने लिखा कि एक ऐसा प्यार जो आपको किसी और से बिना शर्त प्यार करते हुए भी खुद को चुनने की याद दिलाता है. जादू, शुक्रिया, सब कुछ.
अमाला ने कहा कि इसी के साथ मैं अपने मां बनने के सफर के दो साल भी सेलिब्रेट कर रही हूं. डबल खुशियां सबसे बड़ा आशीर्वाद है. यानी अमाला का बेटा दो साल का हो गया है.
अमाला पॉल की पहली शादी तमिल फिल्म निर्देशक ए. एल. विजय से हुई थी, जो दो साल में टूट गई. 5 नवंबर 2023 को उन्होंने जगत देसाई से शादी की. शादी के दो महीने बाद 3 जनवरी 2024 को उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की.