scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

54 की एक्ट्रेस ने रचाई दूसरी शादी, बेटे ने देखा मां का निकाह, पति की छिपाई पहचान

 हुमैरा बानो
  • 1/12

बधाई हो! फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा बानो ने शादी की है. उन्होंने इंस्टा पर इस खुशी का ऐलान किया है.
 

 हुमैरा बानो
  • 2/12

ये हुमैरा की दूसरी शादी है. उनका पहले पति से तलाक हो चुका है. इस रिश्ते से उनका एक बेटा भी है. उनका बेटा मां के निकाह का गवाह बना.

 हुमैरा बानो
  • 3/12

तलाक के बाद एक्ट्रेस ने फिर से घर बसाया है. उन्होंने फैंस को बताया कि उनकी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू हो चुका है. हुमैरा ने पति संग कैंडिड पोस्ट शेयर है.
 

Advertisement
 हुमैरा बानो
  • 4/12

वायरल वीडियो कपल का चेहरा नहीं दिख रहा है. हुमैरा ने कहा कि हम अपने लिए कुछ प्लान करते हैं, लेकिन अल्लाह का हमारे लिए दूसरा प्लान तैयार होता है.
 

 हुमैरा बानो
  • 5/12

एक्ट्रेस ने अल्लाह के फैसले पर खुशी जताई है. उनका कहना है जब अल्लाह आपके लिए कुछ प्लान करता है तो आपका रास्ता आसान हो जाता है.
 

 हुमैरा बानो
  • 6/12

फैंस और सेलेब्स ने एक्ट्रेस को बधाई दी है. उनकी नई जिंदगी के लिए सभी खुश हैं. फैंस का दिल भी खुशी से गदगद हो गया है. 
 

 हुमैरा बानो
  • 7/12

फैंस ने एक्ट्रेस से शौहर की पहचान बताने को कहा है. हुमैरा ने अपनी दूसरी शादी को लो-प्रोफाइल रखा है.
 

 हुमैरा बानो
  • 8/12

हुमैरा पाकिस्तानी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. वो कई ड्रामा में काम कर चुकी हैं. वो ज्यादातर मां के रोल में नजर आती हैं.
 

 हुमैरा बानो
  • 9/12

उनके हिट शोज में मेरे हमदम, दीवानगी, झूठ शामिल हैं. 2004 में उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था.     
 

Advertisement
 हुमैरा बानो
  • 10/12

तबसे हुमैरा ने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है. इंडस्ट्री में उनके काम को काफी सराहा जाता है.

 हुमैरा बानो
  • 11/12

हुमैरा ने भले ही अपनी दूसरी शादी को प्राइवेट रखा है. लेकिन फैंस उनके वेडिंग फोटोज को देखने के इंतजार में हैं.

 हुमैरा बानो
  • 12/12

एक्ट्रेस फैमिली लाइफ को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं. सोशल मीडिया पर भी वो पर्सनल लाइफ को शेयर करने से बचती हैं.

All Photos: Instagram @humairabano_official
 

Advertisement
Advertisement